T20 वर्ल्ड कप जीतने पर इंग्लैंड को मिले इतने करोड़ रुपये

Updated on 14-11-2022 05:57 PM

T20 World Cup 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड और उपविजेता टीम पाकिस्तान पर धन की वर्षा देखने को मिली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की तरफ से मेगा इवेंट की विजेता, उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट टीमों को मोटी रकम इनाम के तौर पर मिली है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों में भारत और न्यूजीलैंड का नाम शामिल है, जिन्हें कई करोड़ रुपये मिले हैं। 


टी20 वर्ल्ड कप 2022 की विजेता टीम इंग्लैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली है, जबकि पाकिस्तान की टीम को खिताबी मैच में हार मिलने के बावजूद 8 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े 6 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर मिले हैं। वहीं, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने और न्यूजीलैंड को पाकिस्तान से हारने पर 4-4 लाख डॉलर यानी करीब सवा 3-3 करोड़ रुपये मिले हैं। 


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को रविवार को खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में 5 विकेट से हराया था। इंग्लैंड की टीम ने 12 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इंग्लिश टीम ने 2010 में इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था, जबकि पाकिस्तान की टीम ने 2009 में टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल जीता था, लेकिन दूसरी बार खिताब जीतने से चूक गई। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.