महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के सामने इंग्लैंड, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

Updated on 29-01-2023 07:03 PM
पोचेफस्ट्रूम: अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन और शुक्रवार को आठ विकेट से जीत ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के लिए प्लेयर ऑफ द मैच लेग स्पिनर पार्शवी ने 3 विकेट लिये थे। न्यूजीलैंड ने सिर्फ 107 रन ही बनाए थे। सलामी बल्लेबाज श्वेता सहरावत ने प्रतियोगिता में अपना तीसरा अर्धशतक लगाकर अपनी रन बनाने की क्षमता का परिचय दिया और 14.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर 45 गेंदों में 61 रन बनाकर नाबाद रहीं।

कब होगा फाइनल?

दूसरे सेमीफाइनल में, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अविश्वसनीय रोमांचक जीत हासिल की। केवल तीन रनों से जीतकर टीम ने फाइनल में जगह बनाई है। भारत और इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 29 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला भारतीय समयअनुसार शाम 5 बजकर 15 मिनट से खेला जाएगा। 14 जनवरी को शुरू हुए टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। 40 मैच के बाद फाइनलिस्ट का फैसला हुआ है।

    मैच ऑफिशियल्स भी घोषित

    आईसीसी ने जेबी मार्क्स ओवल पर होने वाले इस मैच के लिए ऑफिशियल की भी घोषणा कर दी है। वैनेसा डी सिल्वा मैच रेफरी के रूप में फाइनल की देखरेख करेंगी, जबकि कैंडेस ला बोर्डे और सारा दंबनेवाना ऑन-फील्ड अंपायर होंगी। डेडुनू डी सिल्वा टीवी अंपायर होंगी। वहीं, लिसा मैककेबे चौथी अंपायर होंगी।

    कहां देखें लाइव मैच

    महिला टी20 अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके साथ ही फैनकोड पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। सेमीफाइनल मुकाबला भी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम पहली महिला टी20 वर्ल्ड-19 वर्ल्ड कप को अपने नाम कर लेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.