चार अनजान खिलाड़ियों को लेकर आ रहा इंग्लैंड, टीम इंडिया के लिए बजी खतरे की घंटी

Updated on 12-12-2023 01:27 PM
लंदन: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम में चार विशेषज्ञ स्पिनरों को चुना है, जिसमें टॉम हार्टली और शोएब बशीर की स्पिन जोड़ी भी शामिल है। लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्टली को टेस्ट में डेब्यू का इंतजार है जबकि 20 साल के बशीर अब तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। हार्टली और बशीर दोनों इंग्लैंड लॉयंस टीम का हिस्सा थे, जिसने पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात में ट्रेनिंग की। समरसेट के लिए खेलने वाले बशीर ने इस साल जून में पदार्पण करने के बाद छह फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 10 विकेट चटकाए हैं। अपने पहले टेस्ट का इंतजार कर रहे गस एटकिन्सन ने इस साल पांच मैच में 20 विकेट लेते हुए अपनी टीम सर्रे को काउंटी चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड करने में मदद की थी। टीम में शामिल दो अन्य विशेषज्ञ स्पिनर जैक लीच और लेग स्पिनर रेहान अहमद हैं। लीच पीठ की चोट उबर गए हैं। पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू के दौरान पारी में पांच विकेट चटकाने वाले रेहान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

स्टोक्स ही करेंगे अगुआई
पिछली गर्मियों में काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैच में 20.20 के औसत से 20 विकेट चटकाकर अपनी टीम को लगातार दूसरा खिताब दिलाने में मदद करने वाले गस एटकिंसन को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। विश्व कप के बाद घुटने की सर्जरी कराने वाले बेन स्टोक्स टीम की अगुआई करेंगे, लेकिन यह देखना होगा कि यह ऑलराउंडर गेंदबाजी करता है या नहीं। एशेज टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स की टीम में वापसी हुई है। अनुभवी जेम्स एंडरसन, ओली रोबिनसन, एटकिंसन और मार्क वुड टीम में चार शीर्ष तेज गेंदबाज हैं। पांच टेस्ट की सीरीज हैदराबाद में 25 जनवरी को शुरू होगी।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल

टेस्टतारीखवेन्यू
पहला25-29 जनवरीहैदराबाद
दूसरा2-6 फरवरीविशाखापत्तनम
तीसरा15-19 फरवरीराजकोट
चौथा23-27 फरवरीरांची
पांचवां7-11 मार्चधर्मशाला
क्या नई रणनीति होगी इंग्लैंड की?
इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम का मानना है कि उनकी प्रसिद्ध ‘बाजबॉल’ स्ट्रैटिजी की असली परीक्षा भारत में ही होने वाली है। पिछली बार जब 2020-21 में इंग्लिश टीम भारत आई थी तब मैकुलम इंग्लैंड टीम के साथ नहीं जुड़े थे, लेकिन उन्होंने पिछली सीरीज के प्रदर्शन का अध्ययन जरूर किया होगा। तब भारत ने स्पिन के बूते चार मैच की सीरीज 3-1 से जीती थी। स्पिन की लड़ाई में इंग्लिश टीम बहुत कमजोर पड़ गई थी क्योंकि तब उनके पास सिर्फ दो ही स्पेशलिस्ट स्पिनर थे, लेकिन इस बार भारत की स्पिनिंग पिचों को ध्यान में रखते हुए चार स्पिनर के साथ आ रहे हैं। यानी भारत को भारत में ही मात देने के लिए इंग्लैंड ने भारत की मजबूती पर प्रहार किया है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान),जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, बेन डकेट, बेन फोक्स (विकेटकीपर), गस एटकिन्सन, जैक क्राउली, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, जो रूट, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, मार्क वुड, हैरी ब्रुक, रेहान अहमद।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.