इंग्लैंड पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा, भारत का नाम लेकर आईसीसी पर निशाने साधने लगे माइकल वॉन

Updated on 27-06-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ICC पर आरोप लगाया है कि वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत को फायदा पहुंचा रही है और बाकी टीमों के साथ भेदभाव हो रहा है। वॉन का कहना है कि त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में पहला सेमीफाइनल सुपर 8 ग्रुप 1 में पहले स्थान पर रहने वाली टीम भारत और ग्रुप 2 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम इंग्लैंड के बीच होना चाहिए था। इसके बजाय ये मैच ग्रुप 2 की विजेता दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली अफगानिस्तान के बीच खेला गया।

दिन में खेलती है टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले ही यह फैसला किया गया था कि भारत दूसरा सेमीफाइनल गुयाना में खेलेगा, भले ही सुपर 8 में उनकी रैंक कैसी भी हो। आईसीसी ने इसके लिए कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया, लेकिन ऐसा लगता है कि ये फैसला भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर किया गया था। पहला सेमीफाइनल स्थानीय समय अनुसार 26 जून की रात में था, जो भारत में सुबह 6 बजे (27 जून) शुरू हुआ। दूसरा सेमीफाइनल वहां डे गेम होगा। यह भारत में रात 8 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा इस वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैच दिन के मैच रहे हैं। टीम के सभी मुकाबले में भारत में रात 8 बजे शुरू हुए हैं। बाकी ज्यादातर टीमों के मैच रात में खेले गए हैं। इस वजह से दोनों सेमीफाइनल के लिए अलग-अलग खेलने की परिस्थिति बन गई। अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे था, लेकिन भारत और इंग्लैंड के मैच के लिए ऐसा कोई दिन नहीं रखा गया। सुपर 8 में भारत की रैंक ऊपर होने की वजह से, अगर गुयाना में खराब मौसम की वजह से मैच नहीं हो पाता है तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

वॉन ने क्या क्या लिखा?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक्स पर लिखा, 'निश्चित रूप से ये सेमीफाइनल गुयाना में होना चाहिए था, लेकिन क्योंकि पूरा टूर्नामेंट भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है, तो ये बाकी टीमों के साथ बहुत ही नाइंसाफी है।'

उनका ये पोस्ट तब आया जब दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 11.5 ओवरों में सिर्फ 56 रन पर ऑलआउट कर दिया, जो टी20 वर्ल्ड कप के किसी सेमीफाइनल का सबसे कम स्कोर है। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को आसानी से 9 विकेट से जीकर फाइनल में जगह बना ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.