राजकोट टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान : शोएब बशीर की जगह मार्क वुड को मौका

Updated on 15-02-2024 01:18 PM

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। ऑफ स्पिनर शोएब बशीर की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड को शामिल किया गया। उनके साथ जेम्स एंडरसन भी टीम का हिस्सा हैं।

इंग्लिश टीम में अब टॉम हार्टले और रेहान अहमद 2 स्पिनर्स रहेंगे। उनके साथ जो रूट भी पार्ट टाइम ऑफ स्पिन करेंगे। राजकोट में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज इस वक्त 1-1 से बराबरी पर है। इंग्लैंड ने पहला और भारत से दूसरा मैच जीता था।

100वां टेस्ट खेलेंगे बेन स्टोक्स
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स राजकोट में अपने टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला खेलेंगे। टीम में उनके अलावा 41 साल के जेम्स एंडरसन और 33 साल के जो रूट ने ही 100 से ज्यादा टेस्ट खेले हैं।

दूसरी ओर भारत के मौजूदा स्क्वॉड में कोई भी प्लेयर 100 टेस्ट नहीं खेल सका। 97 टेस्ट खेलने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन सबसे अनुभवी हैं। वह राजकोट में अपने करियर का 98वां टेस्ट खेलेंगे।

बैटिंग ऑर्डर में कोई बदलाव नहीं
इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में एक ही बदलाव किया। सभी बैटर्स अपनी जगह बरकरार करने में कामयाब रहे। जैक क्रॉले, बेन डकेट और ओली पोप टीम के टॉप-3 बैटर्स रहेंगे। जो रूट, जॉनी बेयरस्टो और स्टोक्स मिडिल ऑर्डर में रहेंगे। वहीं बेन फोक्स ही विकेटकीपिंग करेंगे।

बशीर ने दूसरे टेस्ट में किया था डेब्यू
20 साल के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर तीसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। उन्होंने भारत के दूसरे टेस्ट से ही डेब्यू किया था, उन्हें दोनों पारियों में 4 विकेट मिले थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे टेस्ट की पिच पर घास रहेगी, जो पेसर्स के लिए मददगार रहेगी। इसीलिए इंग्लैंड ने एक स्पिनर को बैठाकर पेसर को प्लेइंग-11 में जगह दी।

मार्क वुड को पहले टेस्ट में नहीं मिला था विकेट
मार्क वुड ने भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला खेला था। वह मुकाबले में इंग्लैंड के एकमात्र पेसर थे, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दूसरे मुकाबले में उन्हें बैठाकर जेम्स एंडरसन को खिलाया गया। उन्होंने विकेट लिए, इसीलिए उन्हें तीसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में भी शामिल किया गया। अब राजकोट में दोनों पेसर्स एक साथ खेलते नजर आएंगे।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.