चैंपियन की तरह खेली इंग्लैंड टीम, हारकर भी टिम साउदी ने रिकॉर्ड बुक में लिखवा लिया नाम

Updated on 31-08-2023 03:41 PM
चेस्टर ले स्ट्रीट (यूके): इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (NZ vs ENG) के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत हो गई है। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेल गया। इंग्लैंड की टीम चैंपियन की तरफ खेली और मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 139 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने सिर्फ 14 ही ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंग्लैंड की इस फॉर्मेट में पहली जीत है। इस बीच टीम साउदी टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

टी20 इंटरनेशनल के सबसे सफल गेंदबाज
टिम साउदी- 141 विकेट
शाकिब अल हसन- 140 विकेट
राशिद खान- 130 विकेट
ईश सोढ़ी- 119 विकेट
लसिथ मलिंगा- 107 विकेट

डेब्यू मैच में छाए ब्रायडन कार्स

इंग्लैंड के लिए इस मुकाबले में ब्रायडन कार्स ने डेब्यू किया। ल्यूक वुड के साथ मिलकर उन्होंने न्यूजीलैंड की बैटिंग का तहस नहस कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने विस्फोटक शुरुआत की। उन्होंने लगातार तीन गेंद पर तीन छक्के मार दिए। लेकिन फिर टीम की पारी पटरी से उतर गई। डेवोन कॉन्वे 3 और टिम सेफर्ट 9 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों विकेट ल्यूक वुड को मिले। एलन भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स ने 41 रनों की पारी खेली।

टीम के लिए मध्यक्रम में और कोई बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाया। निचले क्रम में 16 रन बनाकर ईश सोढ़ी ने टीम को 9 विकेट पर 139 रनों तक पहुंचा दिया। इंग्लैंड के लिए ल्यूक वुड ने 37 रन देकर 3 और कार्स ने 23 रन देकर 3 विकेट लिए।

14 ओवर में इंग्लैंड को मिली जीत

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड ने 140 रनों के लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो पहले ही ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन दूसरे विकेट के लिए विल जैक (22) और डेविड मलान ने 57 रन जोड़े। मलान ने फिफ्टी लगाते हुए 54 रन बनाए। चौथे नंबर पर उतरे हैरी ब्रूक ने तूफानी खेल दिखाया। सिर्फ 27 गेंद पर उन्होंने 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.