इंग्लिश बैटर हैरी ब्रूक IPL से हटे:दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा था, रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं

Updated on 14-03-2024 02:27 PM

इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग-2024 से हट गए हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला देकर भारतीय लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। वे IPL से हटने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं।

25 साल के ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने पिछली नीलामी में 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अब तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।

IPL का आगामी सीजन 22 मार्च से शुरू हो रहा है। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली का पहला मुकाबला 23 मार्च को पंजाब किंग्स से मोहाली में होगा।

पूरे सीजन से बाहर रहेंगे ब्रूक
इंग्लिश क्रिकेट IPL-2024 के पूरे सीजन से बाहर रहेंगे। वे भारत के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं रहे थे। तब भी ब्रूक ने आखिरी समय में अपना नाम वापस ले लिया था। तब ECB ने ब्रूक के हटने के पीछे का कारण उजागर नहीं किया था।

बोर्ड ने एक बयान में कहा था कि ब्रूक परिवार अपनी जानकारी गोपनीय रखना चाहता है। ऐसे में बोर्ड मीडिया और क्रिकेट प्रेमियों से उनकी गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

लीग से हटने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं ब्रूक
हैरी ब्रकू ऐन मौके पर भारतीय लीग से हटने वाले चौथे इंग्लिश क्रिकेटर हैं। उनसे पहले, कोलकाता नाइट राइडर्स के जेसन रॉय, गस एटकिंसन और लखनऊ सुपरजायंट्स के मार्क वुड अपना नाम वापस ले चुके हैं। इन दोनों के अलावा, न्यूजीलैंड के डोवेन कॉन्वे भी भारतीय लीग से हट गए हैं। गुजरात टाइटंस के मैथ्यू वेड भी शुरुआती मुकाबलों के लिए अनुपलब्ध हैं।

खिलाड़ियों के हटने से नाराज हैं फ्रेंचाइजी
फ्रेंचाइजी भारतीय लीग से खिलाड़ियों के अचानक हटने से नाराज हैं। वे इस संबंध में BCCI से चर्चा करने पर विचार कर रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.