इंग्लिश स्पिनर बशीर को अबतक नहीं मिला भारत का वीजा:मामला सुलझाने के लिए इंग्लैंड लौटे कल से खेला जाएगा पहला टेस्ट

Updated on 24-01-2024 12:48 PM

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण इस मामले को सुलझाने के लिए स्वदेश लौट गए हैं। बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण UAE से 21 जनवरी को टीम के साथ भारत नहीं पहुंच सके। टीम के बाकी प्लेयर्स ने 21 जनवरी को हैदराबाद पहुंच कर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। 20 साल के बशीर ने अब तक इंग्लैंड के लिए डेब्यू नहीं किया है, उनके पहले टेस्ट में डेब्यू करने की संभावनाएं थीं।

पाकिस्तानी पेरेंट्स के कारण वीजा में देरी हुई
इंग्लैंड टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज से पहले UAE के अबू धाबी में ट्रेनिंग की। सपोर्ट स्टाफ और टीम के बाकी खिलाड़ी रविवार, 21 जनवरी को ही भारत पहुंच गए, लेकिन बशीर वीजा नहीं मिलने के कारण UAE में ही रुके रहें। ECB ने उनके वीजा की दिक्कतों के बारे में BCCI से मदद मांगी थी। लेकिन, अब इस मामले को सुलझाने के लिए वह इंग्लैंड लौट गए हैं। उनके माता-पिता पाकिस्तान से हैं, माना जा रहा है कि इसी कारण उन्हें वीजा मिलने में देरी हो रही है।

बशीर के साथ इंग्लैंड टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर स्टुअर्ट हूपर भी रुके हुए थें। हूपर ने कुछ दिन पहले ही इंग्लैंग क्रिकेट टीम को जॉइन किया था।

बशीर सीरीज में डेब्यू कर सकते हैं
वह सीरीज में टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं, क्योंकि वह टीम के एकमात्र फुलटाइम ऑफ स्पिनर हैं। बशीर को घरेलू क्रिकेट का भी ज्यादा अनुभव नहीं है, वह अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 ही विकेट ले सके हैं। हालांकि, उन्होंने UAE में इंग्लैंड लायंस से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था।

मार्च तक भारत में रहेगी इंग्लैंड टीम
इंग्लैंड मेंस क्रिकेट टीम मार्च तक भारत में रहेगी। टीम को धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट खेलना है। 25 जनवरी को पहले टेस्ट के बाद 2 से 6 फरवरी तक दूसरा टेस्ट, 15 से 19 फरवरी तक तीसरा टेस्ट, 23 से 27 फरवरी तक चौथा टेस्ट और 7 से 11 मार्च तक पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.