एग्री स्टैक पोर्टल में शत-प्रतिशत किसान पंजीयन सुनिश्चित करें : कलेक्टर शर्मा

Updated on 25-09-2025 12:36 PM

बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज जिला कार्यालय स्थित दिशा सभा कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समय पालन और जनहित सर्वाेपरि है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं, अन्यथा लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

किसानों का एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य 

कलेक्टर ने कृषि एवं राजस्व अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारु ढंग से होनी चाहिए। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी किसान एग्री स्टैक पोर्टल में पंजीयन से वंचित न रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजीयन कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीर समस्या मानते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़कों पर आवारा पशुओं के विचरण पर पूर्णतरू रोक लगाई जाए। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर आवारा पशुओं की धर-पकड़ की जाए तथा पशु मालिकों को अपने पशुओं को घर में ही रखने के लिए समझाइश दी जाए।

सड़क सुरक्षा पर जन जागरूकता अभियान   :

कलेक्टर श्री शर्मा ने सड़क सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारियों को जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य पालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से असमय जान-माल की क्षति होती है, इसलिए यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासनिक प्रयासों के साथ नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।

वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदन योजना का लाभ  : 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदन योजना का लाभ मिले। इसके लिए 75 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का पंजीयन प्राथमिकता से कर उन्हें योजनांतर्गत लाभांवित किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने साफ कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने 10ः00 बजे की समय सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा और चेतावनी दी कि अनुपस्थित रहने या देर से आने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में देरी प्रशासन की साख को प्रभावित करती है, इसलिए अधिकारी सक्रियता से कार्य करें।

आगामी 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होंगे विशेष कार्यक्रम 

कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिया कि आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएं। इनमें महिलाओं में एनीमिया रोकथाम, नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, टीकाकरण तथा स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों को शामिल कर शपथ ग्रहण भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.