किसानों को पर्याप्त बीज और खाद वितरण सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 02-05-2025 11:21 AM

कोंडागांव। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज कृषि विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने खरीफ फसल की तैयारियों की समीक्षा करते हुए बीज और खाद की उपलब्धता की जानकारी ली और किसानों को पर्याप्त बीज और खाद वितरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा किसानों के कल्याण के लिए संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना सहित अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं के जिले में प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बीज उत्पादक कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक किसानों को इस कार्यक्रम से जोड़ने की बात कही। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि इस योजना से जिले में 83 हजार 185 किसानों का पंजीयन हो चुका है। इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की सहायता राशि तीन किस्तों में दिया जाता है, जिससे किसान कृषि कार्य को आगे बढ़ा सके। कलेक्टर ने पी एम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पात्र किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की भी समीक्षा की और केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन की भी विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को दिलाने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में केंद्र प्रवर्तित योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल के अंतर्गत सूरजमुखी की खेती पर भी चर्चा हुई।

कृषि विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने हेतु प्रोत्साहन योजना के बारे बताया कि इसके तहत किसानों को प्रति हेक्टेयर 05 हजार रुपए की अनुदान राशि दी जाती है और महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही द्विफसलीय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी शासन द्वारा अनुदान दी जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.