महतारी वंदन योजना के लंबित सभी आवेदनों का निराकरण शीघ्र सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 11-01-2025 12:26 PM

बालोद।  कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल महतारी वंदन योजना के अंतर्गत इस योजना का लाभ लेने हेतु महिलाओं के आवेदन के पश्चात् सत्यापन हेतु लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण सुुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्मता से मिलान कर इसका शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा है। जिससे कि जिले के कोई भी पात्र महिला इस योजना का लाभ लेनेे से वंचित न रहे। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. के के टंडन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी डीपी सिंह सहित परियोजना अधिकारी, सेक्टर सुपरवाईजर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में  बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के वाटर फिल्टर के स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने ’मोर लइका, स्वस्थ लइका’ अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों के गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों के स्थिति में सुधार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इन बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में इस कार्य के प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने पोषण ट्रेकर एप्प की एंट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिदिन इसकी समुचित माॅनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के क्रियान्वयनों की समीक्षा करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु बहुत ही कारगर एवं महत्वपूर्ण योजना बताया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरतमंद महिलाओं के प्राथमिकता के साथ इस योजना का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने इस योजना का समुचित प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में श्री चन्द्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में नोनी सुरक्षा योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों को इन योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन, प्रगतिरत एवं अपूर्ण आंगनबाड़ी भवन निर्माण के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने सभी परियोजना अधिकारियों सहित विभाग के अधिकारियों को नियमित रूप से इसकी माॅनिटरिंग कर अपूर्ण आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों में विद्युतीकरण, ओवरहेड टैंक के स्थापना की भी समीक्षा की। श्री चन्द्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए इसे शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.