धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें : कलेक्टर चन्दन

Updated on 06-11-2025 01:26 PM

कोरिया। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड तथा नोडल अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होंगी इसके पूर्व सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित भी करें। उन्होंने बारदाने से संबंधित व्यवस्था उपार्जन पूर्व करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।

धान उपार्जन एवं निराकरण प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं को नियंत्रित करने हेतु शासन द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। उपार्जन केंद्र प्रभारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के उचित रखरखाव, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने की प्रतिबद्धता‘ को पूर्ण करने के लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता अपेक्षित है।

संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी व उड़नदस्ता दल तैनात  : 

जिले के उपार्जन केंद्रों को पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।

21 उपार्जन केंद्रों से 1.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य  : 

खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसान 22 हजार 126 से 1 लाख 37 हजार 468 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। विगत खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या 20 हजार 117 थीं, जिसमे से 19 हजार 606 किसानों ने उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय किए थे। इस वर्ष साख सहकारी समिति सहित 21 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए टोकन आवेदन प्रक्रिया 9 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। किसानों को सुबह 8 बजे से सुबह 9.30 बजे प्रदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन तथा जिला स्तरीय साप्ताहिक जनदर्षन में मांग एवं शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण त्वरित गति से करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का निरीक्षण कर संबंधित प्रकरणों का निराकरण करते हुए संबंधित आवेदकों को भी सूचना दें।

कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सड़कों, चौक, चौराहे पर घुमंतू एवं अवारा मवेषियों के जमावड़ा पर चिंता व्यक्त करते हुए पषु पालन विभाग, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को तत्काल इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में लगभग 25 आवेदको ने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष अपनी समस्याओं एवं शिकायत तथा मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.