छात्रावास में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर

Updated on 07-12-2024 12:45 PM

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि जिले के सभी छात्रावास एवं आश्रमों में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समुचित उपाय सुनिश्चित करें। कलेक्टर चन्द्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत कार्यरत् छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश उन्हें दिए है। बैठक में चन्द्रवाल ने वर्ष 2024-25 में छात्रावास एवं आश्रमों के छात्र-छात्राओं के प्रवेश, दर्ज बच्चों की संख्या आदि की जानकारी ली।

उन्होंने अधीक्षकों से छात्रावासों में शेष रह गए रिक्त सीटों को पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने छात्रावास में छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता तथा भोजन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर चन्द्रवाल ने छात्रावास अधीक्षकों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे उपाय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्रावास में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेल-कूद, गार्डनिंग, छात्रावास में स्वच्छता बनाए रखने आदि गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। 

चन्द्रवाल ने छात्रावास अधीक्षकों से शिष्यवृत्ति का  ऑनलाईन भुगतान की वर्तमान स्थिति, सत्र 2024-25 में खाद्यान्न के आबंटन से उठाव की जानकारी, अभिलेखों का पूर्ण संधारण, कन्या छात्रावास एवं आश्रमों की विशेष निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे एवं महिला होमगार्ड के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारियों को समय-समय पर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के भी निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संजय चंदेल सहित छात्रावास अधीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.