आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें : कलेक्टर

Updated on 22-01-2025 12:51 PM

बलौदाबाजार।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं गणतंत्र दिवस क़ी तैयारी के सम्बन्ध में अधिकारियों क़ी बैठक लेकर जरुरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सोमवार को नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत के लिए निर्वाचन तिथि क़ी घोषणा कर दी गई है और जिले में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। सभी अधिकारी -कर्मचारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करें। सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित है। कोई भी अधिकारी- कर्मचारी बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।

कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन क़ी अधिसूचना, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, प्रशिक्षण, ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम, मतदान दलों का गठन, मतदान केंद्रों में  मूलभूत सुविधाएं,मतगणना क़ी तैयारी आदि के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिए। इसीप्रकार नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए  निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क़ी नियुक्ति करने तथा जिला एवं अनुभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के सम्बन्ध में  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन करने कहा। जारी निर्देश के अनुसार राजनैतिक पदाधिकारी मुख्य अतिथि क़ी हैसियत से शामिल हो सकते हैं। स्वतंत्रता, देशभक्ति  एवं राज्य क़ी महिमा से सम्बंधित उद्बोधन होगा लेकिन राजनीतिक प्रचार -प्रसार नहीं होगा। नई घोषणा नहीं होगी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासन क़ी प्रचलित योजनाओं का झाँकियो के रूप में प्रदर्शन किया जा  सकेगा। झांकियों में  राजनीतिक प्रतिनिधियों के चित्र नहीं लगाए जा सकेंगे। देशभक्ति से सम्बंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।जिनका कार्यकाल शेष है ऐसे जनप्रतिनिधि नगरीय निकाय एवं पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कर सकेंगे।बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर दिव्या गौते सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.