जनचौपाल के माध्यम से सुदूर क्षेत्रों में प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करें -कलेक्टर

Updated on 02-04-2025 12:15 PM

बीजापुर। बीजापुर जिला अत्यंत सुदूर जिला की श्रेणी में आता है जहां कई गांवों तक प्रशासन की पहुंच नही बन पा रही थी नियद नेल्लानार योजना के तहत पुलिस सुरक्षा कैम्प स्थापित होने के फलस्वरूप अत्यंत सुदूर क्षेत्रों में अब प्रशासन की पहुँच बढ़ी वहीं उन सभी गांवों के ग्रामीणों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता सहित सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाए और प्रशासन की पहुंच सुदूर क्षेत्रों में हो इस हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सीईओ जनपद पंचायत द्वारा आपसी समन्वय से कार्य योजना बनाकर प्रत्येक सप्ताह जनचौपाल का आयोजन इन सुदूर क्षेत्रों में आयोजित कर शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शतप्रतिशत लाभ ग्रामीणों को मिले और ब्लॉक स्तर के सभी विभागीय अधिकारी जन चौपाल में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं उनसे लाभान्वित होने के लिए ग्रामीणों को जागरूक एवं प्रेरित करें उक्त निर्देश कलेक्टर संबित मिश्रा ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।

कलेक्टर ने नियद नेल्लानार योजना के तहत स्वीकृत सभी कार्यो को गंभीरतापूर्वक समय-सीमा में संपादित करने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाने एलडब्ल्यूई सर्वे का एंट्री चिंहाकित नक्सल पीड़ित एवं आत्मसमर्पित नक्सली को सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेज प्रदान कर उनको योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। ब्लॉक स्तर पर आयोजित दिव्यांग शिविर के तहत चिन्हांकित दिव्यांगजनों की यूडीआईडी प्रमाण पत्र बनाने जिला स्तर पर तिथि निर्धारित कर जिला अस्पताल में सभी पात्र हितग्राहियों का प्रमाण पत्र बनाने पात्रतानुसार चिन्हांकित दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल, बैशाखी एवं अन्य सहायक उपकरण प्रदाय करने को कहा।

पुनः संचालित स्कूलों में बच्चों का दर्ज एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने, उनके पालकों से संपर्क करने, स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से जिला स्तरीय एवं वरिष्ठ अधिकारियों को पालिथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार, नवपदस्थ अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण समस्त अनुभाग के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत एवं सीएमओ नगरीय निकाय उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.