महतारी वंदन योजना की शुरुआत होने से महिलाओं में उत्साह

Updated on 05-02-2024 05:49 PM
कोरिया (वीएनएस)। जिले में महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कलेक्टर विनय कुमार लगेंह ने ग्राम पंचायत चेरवापारा के शिविर का निरीक्षण किया तथा पंजीयन के लिए आई महिलाओं से बातचीत कर योजना की विस्तृत जानकारी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने फॉर्म भरने आए किसी भी महिलाओं को दिक्कत न हो इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रमेश साहू को उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत चेरवापारा में भारी संख्या में महिलाएं फॉर्म भरने आई और मातृशक्ति को बढ़ावा देने वाली सरकार की इस योजना से सभी में भारी उत्साह नजर आ रहा है। शिविर में पहुंची विमला ने बताया कि वे बेसब्री से इस योजना की शुरुआत होने का इंतजार कर रही थी और पहले दिन ही वे महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने आएं हैं, उन्होंने यह भी बताया की वे इस सहायता राशि को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर खर्च करना चाहती हैं। ऐसे ही चेरवापारा निवासी अनुराधा ने बताया की हर माह मिलने वाले 1 हजार रुपए को वे घर की निजी जरूरतों पर खर्च करेंगी।
महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू -
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। आज से राज्य के सभी जिलों में महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। हर जगह फॉर्म भरने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे महिलाओं को फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों में लगाए जा रहे शिविर, ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकती हैं।

योजना की पात्रता -
 महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्व घोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी
महतारी वंदन योजना 2024 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु हेल्पलाईन नम्बर जारी किया गया है। बैकुण्ठपुर परियोजना हेतु श्रीमती सरस्वती डे परियोजना अधिकारी मोबाईल न. 7898486071 एवं सहायक ग्रेड 01 प्रसन्न कुमार पन्ना मोबाईल न. 9753165672 तथा परियोजना सोनहत हेतु श्रीमती शशि जायसवाल परियोजना अधिकारी मोबाईल न. 7000427275 एवं सहायक ग्रेड 02 रामसेवक सिंह धुर्वे मोबाईल न. 7694081575 को दायित्व सौंपा गया है। हितग्राही महतारी योजना से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान हेतु इन अधिकारी/कर्मचारी से सम्पर्क कर सकते है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.