महाकुंभ जाने वाले वाहनों की एंट्री बैन

Updated on 30-01-2025 01:51 PM

बलरामपुर।   छत्तीसगढ़- उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है। बुधवार शाम लगभग 12 घंटे तक ट्रकों और भारी वाहनों को बसंतपुर से धनवार के बीच रोका गया था। जिसके कारण 15 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। फ़िलहाल यातायात बहाल पर दी गई है। लेकिन महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है।  दरअसल, प्रतिबन्ध का सबसे अधिक असर बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर पर देखने को मिला। प्रयागराज में मची भगदड़ के बाद सीमावर्ती राज्यों की सीमाओं पर 31 जनवरी रात 12 बजे तक वाहनों की एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी है है। इसके लिए सरगुजा आईजी ने कुंभ श्रद्धालुओं की गाड़ियों को रोकने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद श्रद्धालुओं की गाड़ियों को सूरजपुर जिले के चंदौरा से वापस किया गया। कई घंटे जाम में फंसी रही गाडियां

प्रतिबन्ध के बीच स्थानीय यात्री बसों और चार पहिया वाहनों को इससे छूट दी गई है। लेकिन कुंभ यात्रियों के वाहनों को रोका गया है। धनवार से लेकर बसंतपुर तक जाम की स्थिति बनने के कारण यूपी के रेनुकूट तक चलने वाली गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से रघुनाथपुर होकर भेजा गया। इस दौरान यूपी से गाड़ियों को आने की छूट है, लेकिन गाड़ियां यूपी सीमा और छत्तीसगढ़ सीमा में जाम में फंस गई थी।

1 फरवरी से होगी महाकुंभ जाने की एंट्री

यह प्रतिबंध महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। 1 फरवरी से वाहनों को प्रयागराज महाकुंभ जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।कई किलोमीटर तक जाम लगने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान श्रद्धालु खाने- पीने के लिए परेशान हुए। फिलहाल यातायात बहाल कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.