महाकाल मंदिर में आज से गर्भगृह में प्रवेश बंद, गणेश मंडपम् से दर्शन होंगे, एक लाख से अधिक भक्त रोज आएंगे

Updated on 04-07-2023 06:30 PM

 विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार से श्रद्धा के महाश्रावण की शुरुआत होगी। देशभर से प्रतिदिन एक लाख से अधिक भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है। अब 11 सितंबर तक श्रद्धालुओं को कार्तिक व गणेश मंडपम् से भगवान के दर्शन होंगे। श्रावण भादौ मास में प्रत्येक रविवार को रात 2.30 बजे व सामान्य दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे।

आज यहां से मिलेगा प्रवेश

-सामान्य दर्शनार्थी- चारधाम मंदिर के सामने से महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे।

-सशुल्क दर्शनार्थी- 250 रुपये की टिकट वाले सशुल्क दर्शनार्थियों का प्रवेश गेट नं.एक व गेट नं. चार से होगा। -वीआइपी दर्शनार्थी

- प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआइपी श्रद्धालुओं को निर्माल्य द्वार से प्रवेश मिलेगा।

-कावड़ यात्री- भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को गेट नं. चार से प्रवेश दिया जाएगा।

भगवान ओंकारेश्वर का आकर्षक शृंगार, मंदिर रोशनी से जगमगाया

खंडवा। सावन में प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग में प्रतिदिन बड़ी संख्या आगमन होगा। पूर्व संध्या पर रंग-बिरंगी रोशनी से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर जगमगा उठा। साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान का आकर्षक शृंगार किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.