नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Updated on 06-06-2025 01:24 PM

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवा रायपुर स्थित नंदनवन जंगल सफारी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस अभियान की शुरुआत में सभी प्रतिभागियों को विभागीय अधिकारियों ने प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली के महत्व पर जानकारी दी। इसके पश्चात पार्किंग क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने वहाँ उपस्थित पर्यटकों से संवाद कर प्लास्टिक द्वारा पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी साझा की। इस अभियान में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) के अधिकारी भी सम्मिलित रहे और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

जंगल सफारी संचालक  थेजस शेखर ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत में प्रतिभागियों के लिए चिड़ियाघर क्षेत्र में नो प्लास्टिक वॉक आयोजित की गई। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने उन्हें वन्यजीवों, पक्षियों, तितलियों,पेड़-पौधों और जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा जंगल सफारी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘राजकीय पेड़ साल‘ के पौधे लगाए। वृक्षारोपण के समय अधिकारियों ने पौधों की देखभाल और उनके पर्यावरणीय महत्व पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी स्वयंसेवकों को जंगल सफारी भ्रमण कराया गया। यहाँ उन्हें प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीवों को नज़दीक से देखने का अवसर मिला।

श्री शेखर ने कहा कि हम जंगल सफारी और चिड़ियाघर को एक ‘प्राकृतिक शिक्षा केंद्र’ के रूप में विकसित करना चाहते हैं जहाँ विद्यार्थी और बच्चे प्रकृति को समझें और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन की भावना को और भी सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पर्यटकों के लिए पर्यावरण संरक्षण पर आधारित ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को उपहार भेंट किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.