EPFO ने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को दी राहत, क्लेम सेटलमेंट के लिए अब नहीं देने होंगे ये दस्तावेज

Updated on 30-05-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: ईपीएफओ (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स को राहत दी है। कुछ मामलों में उन्हें क्लेम सेटलमेंट के लिए कैंसल चेक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करना अब जरूरी नहीं होगा। EPFO ने कहा है कि अन्य सभी शर्तों को पूरा करने वाले मामलों में ही क्लेम सेटलमेंट कराने की प्रक्रिया के दौरान चेक बुक या बैंक पासबुक का फोटो अपलोड करने से छूट दी गई है। इससे ऑनलाइन फाइल होने वाले दावों को जल्दी से जल्दी निपटाने में मदद मिलेगी। ज्यादातर मामलों में चेक लीफ या अटेस्टेड बैंक पासबुक की कॉपी की इमेज अपलोड नहीं होने पर दावों को खारिज कर दिया जाता है।

ईपीएफओ ने 28 मई को जारी एक सर्कुलर में इस बात की जानकारी दी है। ऑनलाइन फाइल होने वाले दावों के शीघ्र निपटान और चेक लीफ/अटेस्टेड बैंक पासबुक की इमेज अपलोड नहीं होने पर खारिज होने वाले दावों की संख्या को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सीपीएफसी से मंजूरी ली गई है। लेकिन यह छूट वैलिडेशन के कुछ मामलों में ही दी गई है। यानी यह छूट उन्हीं मेंबर्स को मिलेगी जिनके दूसरे वैलिडेशन कंप्लीट होंगे। इनमें संबंधित बैंक या एनपीसीआई द्वारा बैंक केवाईसी का ऑनलाइन वेरिफिकेशन, डीएससी के यूज से एम्प्लॉयर द्वारा बैंक केवाईसी का वेरिफिकेशन और यूएडीएआई द्वारा सीडेड आधार नंबर का वेरिफिकेशन शामिल है।

ऐसे पहचानेंगे अधिकारी

ऐसे मामलों में क्लेम से जुड़े पीडीएफ के आखिरी हिस्से में एक मेसेज दिखाई देगा। इसमें लिखा होगा कि बैंक ने बैंक केवाईसी को ऑनलाइन वेरिफाई किया है और एम्प्लॉयर ने इसे डिजिटली साइन किया है। इसलिए चेक लीफ/अटेस्टेड बैंक पासबुक की इमेज अपलोड करना अनिवार्य नहीं है। ऐसे क्लेम की जांच करने वाले अधिकारियों की सुविधा के लिए जल्दी की कलर टैग की सुविधा दी जाएगी। इससे वे ऐसे मामलों को रिटर्न करने से बच सकेंगे। ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले वर्कर्स की बेसिक सैलरी पर 12% की कटौती ईपीएफ अकाउंट के लिए की जाती है। साथ ही कंपनी भी इतना ही पैसा कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। एम्प्लॉयर की तरफ से जमा किए जाने वाले पैसों में से 8.33% हिस्सा ईपीएस (कर्मचारी पेंशन योजना) में जाता है, जबकि बचा हुआ 3.67% हिस्सा ईपीएफ में जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.