किन्नरों ने घर में घुस कर की लूटमार, पुलिस बेपरवाह

Updated on 19-08-2023 03:15 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रावतपुरा कालोनी के एक घर में घूसकर नकली किन्नरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में टिकरापारा थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

15 अगस्त को हुई लूट की शिकायत पर थाना पुलिस ने अब तक FIR नहीं की है, जबकि इस मामले में चार कथित किन्नरों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ 12 मिनट तक परिवार को आतंकित किया बल्कि उनसे 20 हजार रुपए लूटकर फरार भी हो गए।

सीसीटीवी आया सामने
नकली किन्नरों के घर में घुसने और निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें एक किन्नर सड़क पर निगरानी करते हुए दिख रहा है। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनके यहां छोटा बच्चा हुआ था, इसी का बहाना लेकर 4 नकली किन्नर उनके घर घुस आए। बच्चा होने पर सोने के कंगन की मांग करने लगे। आक्रमक होकर परिवार पर दबाव डालने लगे। दंपती ने डर कर उन्हें पहले 1 हजार फिर 3 हजार रुपए देने की पेशकश की तो वो अश्लील हरकत करने लगे। इस बीच पति ने जेब से पर्स निकाला और पैसे बढ़ाकर देने की बात कही तो मौका पाते ही किन्नर ने पर्स झपट लिया और महिला से मारपीट कर भाग निकले।

मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक शिकायत नहीं मिली है जबकि पीड़ित परिवार साफ कह रहा है कि उसने शिकायत की थी और सोचा कि एफआईआर हुई है लेकिन उन्हें बदले में इसकी प्रतिलिपी नहीं दी गई। मीडिया में मामला सामने आने के बाद थाना प्रभारी जांच की बात कह रहे हैं।

इसलिए पहुंचे घर के अंदर
पीड़ित साहू परिवार ने बताया कि उनके पड़ोसी के घर में बच्चा हुआ था। जिसकी सूचना मिलने के बाद किन्नर वहां पहुंचे और पैसे की मांग की। इसके बाद वहां से उनको पता चला कि पीड़ित के घर भी बच्चा हुआ है। जिसके बाद वह वहां पहुंचे और पूरी वारदात को अंजाम दिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.