3 हजार करोड़ आबंटन के बाद भी वन, वनवासियों की स्थिति दयनीय : बृजमोहन

Updated on 18-07-2023 06:44 PM

रायपुर । भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कैम्पा मद से प्राप्त राशि और उनके उपयोग का मामला विधानसभा में उठाते हुए वन मंत्री से जानना चाहा कि 1 जनवरी 2020 से 20 जून 2023 तक कुल कितनी राशि केंद्र सरकार से प्राप्त हुई है? 2019 के पहले कितनी राशि जमा थी? केम्पा से कितनी राशि किन-किन जिलों को आवंटित की गई है? वृक्षारोपण के लिए कितनी राशि आवंटित की गई है, और कितनी राशि खर्च की गई है? कैंपा मद की राशि में अनियमितता की कितनी शिकायतें प्राप्त हुई और क्या कार्रवाई की गई है? नियमों व शर्तो के खिलाफ जाकर क्या खरीदी करने की शिकायत मिली है और क्या कार्रवाई की गई है?

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि 4 सालों में भारत सरकार से कैम्पा मद में 2,858.29 करोड पर प्राप्त हुआ है वही 2019 के पूर्व 146.31 करोड़ की राशि भी जमा थी। विभाग ने विभिन्न जिलों को 3 हजार 89 करोड़ 59 लाख की राशि जारी कर दी है। जिसमें 324.33 करोड़ रूपया वृक्षारोपण के लिए जारी किया गया है। उसमें से 226.30 करोड़ खर्च कर दी गई है। कैम्पा की राशि में अनियमितता भ्रष्टाचार एवं खरीदी के 184 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें से अधिकतर शिकायतों में जांच प्रक्रियाधीन है किसी भी शिकायत में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।



बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि भारत सरकार से 3,000 करोड़ से अधिक राशि मिल जाने के बाद भी प्रदेश के वनों में न तो कोई विकास हुआ और ना ही वन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन में कुछ सुधार हुआ इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी जंगल समाप्त हो रहे हैं जनजातियों की स्थिति बद से बदतर हो रही है और तो और वन्य प्राणियों के भी लगातार शिकार और मौतें हो रही है।


उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार, भारत सरकार से मिले कैम्पा मद की राशि का खुला दुरुपयोग कर रही है। कैम्पा मद की राशि से सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट किया जा रहा है। कैम्पा मद की राशि छत्तीसगढ़ सरकार का लूट का बड़ा माध्यम बन गया हैं। कैम्पा मद की 3,089 करोड़ की राशि के बंदरबांट की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.