स्‍पेन चुनाव में सबसे ज्‍यादा सीटें जीतकर भी पीएम पेड्रो को हटा नहीं पाएगा दक्षिणपंथी दल, फंसा पेच

Updated on 24-07-2023 04:56 PM
मैड्रिड: स्पेन में रविवार को घोषित चुनाव परिणाम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाने के कारण देश राजनीतिक गतिरोध की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। चुनाव में रूढ़िवादी पॉपुलर पार्टी (पीपी) को सर्वाधिक मत मिले, लेकिन बड़ी जीत हासिल करने और प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को सत्ता से हटने के लिए मजबूर करने की उसकी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। इसके बजाय, उम्मीदवार अल्बर्टो नुनेज फीजू की अगुवाई वाली पार्टी पीपी ने अपेक्षा से खराब प्रदर्शन किया।

भले ही सांचेज की ‘स्पेनिश सोशलिस्ट्स वर्कर्स पार्टी’ चुनाव में दूसरे स्थान पर रही, लेकिन उसने और उसके सहयोगियों ने परिणाम पर खुशी जताई, क्योंकि उनके गठबंधन को पीपी और दक्षिणपंथियों से अधिक मत मिले। जिस गठबंधन के सांचेज को समर्थन देने की संभावना है, उसके पास कुल 172 सीट हैं, जबकि फीजू समर्थक गठबंधन ने 170 सीट पर जीत हासिल की है। राजनीतिक विश्लेषक वेरोनिका फुमानल ने कहा कि पॉपुलर पार्टी जीत के बावजूद सरकार बनाने में असमर्थ है और अब उसे दक्षिणपंथियों के पास जाना होगा, लेकिन तब भी उसके खाते में पर्याप्त सीट नहीं होंगी।

पीपी को 136 और सोशलिस्ट पार्टी को 122 सीट म‍िलीं


वेरोनिका ने कहा, ‘मुझे संसद में गतिरोध की स्थिति नजर आ रही है।’ सांचेज को पर्याप्त संख्या में सीट दिलाने के लिए ‘जुंट्स (टुगेदर)’ पार्टी का समर्थन अहम होगा। ‘जुंट्स (टुगेदर)’ की नेता मिरियम नोगुएरास ने कहा, ‘हम बिना कुछ लाभ मिले पेड्रो सांचेज को प्रधानमंत्री नहीं बनाएंगे।’ कुल 98 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद पीपी को 136 और सोशलिस्ट पार्टी को 122 सीट पर जीत मिलती दिख रही है।

सांचेज ने मैड्रिड में अपनी पार्टी के मुख्यालय में एकत्र भीड़ से कहा, ‘स्पेन और मतदान करने वाले सभी नागरिकों ने अपना रुझान स्पष्ट कर दिया है। पीछे की ओर देखने वाला गुट, जो हमारे किए गए सभी कार्यों पर पानी फेरना चाहता था, विफल हो गया है।’ अब तक 100 फीसदी वोटों की गिनती हो चुकी है। इससे अब आने वाले कई सप्‍ताह तक राजनीतिक अस्थिरता का दौर देश में बना रह सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.