IPO खुलने से पहले ही 33 रुपये का 'फायदा', जबर्दस्त हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग

Updated on 31-10-2022 07:20 PM

एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। यह फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Microfinance) का आईपीओ है। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस को ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिंकस का सपोर्ट मिला हुआ है। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का आईपीओ 2 नवंबर 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा और यह शुक्रवार 4 नवंबर तक खुला रहेगा। ग्रे मार्केट में फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शेयर अच्छे प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों की मार्केट में जबरदस्त लिस्टिंग हो सकती है। 

33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे कंपनी के शेयर
बाजार पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस (Fusion Microfinance) के शेयर ग्रे मार्केट में 33 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 350-368 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 368 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 33 रुपये के प्रीमियम पर इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 400 रुपये के ऊपर लिस्ट हो सकते हैं। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के शेयर मंगलवार 15 नवंबर 2022 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।  

SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी
फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स, मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 13,695,466 शेयरों का ऑफर ऑफ सेल (OFS) है। नई दिल्ली हेडक्वॉर्टर वाली कंपनी देश भर में महिलाओं को फाइनेंशियल सर्विसेज उपलब्ध कराती है। कंपनी का बिजनेस ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप लेडिंग मॉडल पर चलता है, जिसमें कुछ महिलाएं मिलकर एक ग्रुप (ग्रुप में आमतौर पर 5 से 7 महिलाएं होती हैं) बनाती हैं। ग्रुप में महिलाएं एक-दूसरे के लोन की गारंटी देती है। कंपनी, SME के लिए सिक्योर्ड लोन इकाई खोलने की तैयारी में है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.