पक्की नौकरी नहीं है तो भी 60 के बाद मिलेगी हजारों की पेंशन, करना होगा यह काम

Updated on 06-07-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: असंगठित क्षेत्र के कामगार रोज कमाते हैं, रोज खाते हैं। उन्हें दिक्कत तब होती है, जबकि उनका शरीर को कई आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन्हीं योजनाओं में एक है प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन योजना Shram Yogi Maandhan Yojana। इस योजना के माध्यम से उन सभी असंगठित क्षेत्र के कामगारों को पेंशन दी जाएगी जिनकी महीने भर की कमाई ₹15000 या फिर इससे कम है। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक जैसे कि सब्जी बेचने वाले, चाय बेचने वाले, ड्राइवर, रिक्शा चालक, मोची, दर्जी, मजदूर, घरों में काम करने वाले, भट्टा कर्मकार, दिहाड़ी मजदूर आदि प्राप्त कर सकते हैं।

कब लागू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को 15 फरवरी 2019 को लागू किया गया था। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद 3,000 रुपये तक की पेंशन हर महीने दी जाएगी। Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Yojana 2023 के अंतर्गत आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष होनी चाहिए। इस योजना का लाभ सरकारी कर्मचारी ,कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)तथा राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ESIC) के सदस्य नहीं उठा सकते हैं। इस योजना में शामिल होने वाले श्रमयोगी आयकर दाता भी नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का क्या है उद्देश्य

PMSYM Yojana का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों को 60 साल की आयु के बाद हर महीने 3,000 रुपए तक की पेंशन उपलब्ध कराना है। ताकि इस योजना के ज़रिये मिलने वाली धनराशि के द्वारा लाभार्थी बुढ़ापे में अपना जीवन यापन कर सके तथा अपनी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा कर सके। सरकार चाहती है कि Shram Yogi Mandhan Yojana 2023 के ज़रिये श्रमयोगी आत्मनिर्भर और सशक्त बने। उन्हें बुढ़ापे में भी अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े।

इस योजना से कौन जुड़ सकते हैं

सीधे और सरल शब्दों में कहें तो वैसे व्यक्ति जो कच्ची नौकरी करते हैं, इस योजना से जुड़ सकते हैं। चाहें वह दिहाड़ी मजदूरी करते हों, कहीं रेहड़ी-पटरी पर दुकान लगाते हों, कहीं चाय बेचते हों, रिक्शा चलाते हों, ठेला चलाते हों, किसी की कार या बस चलाते हों, छोटे और सीमांत किसान हो, भूमिहीन खेतिहर मजदूर हो, मछुआरे, पशुपालक आदि सभी इस श्रेणी में आएंगे। घरों में काम करने वाली बाई, सफाईकर्मी भी इस श्रेणी में आएंगे।

किनका नहीं खुलेगा इस योजना में खाता

PM Shram Yogi Mandhan Yojana की पात्रता के लिए कुछ मानक भी तय किए गए हैं। जैसे कि आवेदक संगठित क्षेत्र का कामगार होना चाहिए। इससे जुड़ने वाले व्यक्ति की मासिक आमदनी 15,000 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। योजना से जुड़ते समय उनकी उम्र 40 साल से ज्यादा और 18 साल से कम नहीं होनी चाहिए। उनके पास एक मोबाइल फोन और आधार संख्या (Aadhaar Card) होना अनिवार्य है। साथ ही उनके नाम किसी बैंक में एक सेविंग बैंक अकाउंट (Savings Bank Account) भी होना चाहिए।

कहां खुलेगा खाता

इस योजना के तहत खाता खुलवाने व्यक्ति के पास कुछ दस्तावेज होना जरूरी है। जैसे कि उनके पास आधार कार्ड तो हो ही। साथ ही कोई सरकारी पहचान पत्र भी हो। वह अपने बैंक खाते का पास बुक भी ले जा सकते हैं। साथ ही एक फोटो भी चाहिए होगा। इन सब चीजों के साथ उन्हें नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। देश भी के कॉमन सर्विस सेंटर इस खाते को खोलने के लिए अधिकृत हैं।


ऑनलाइन भी खुलवा सकते हैं खाता

पीएम श्रमयोगी मानधन योजना के तहत ऑनलाइन खाता भी खोला जा सकता है। ऑनलाइन खाता खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति को www.maandhan.in पर जाना होगा। वहां आपको क्लिक हियर टू अप्लाई नाउ (Click here to apply now) पर क्लिक करना होगा। वहां क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा। इस पेज पर आपको सेल्फ इनरोलमेंट (Self Enrollment) के विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहां क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नाम, ई-मेल और कैप्चा कोड को भरकर जनरेट ओटीपी (OTP) पर क्लिक करना होगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको वेरिफिकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा। इस फॉर्म को भर कर आप सबमिट कर दें। बस, इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.