बीसीसीआई के कहर से रजत पाटीदार भी नहीं बच सके, इस गलती के लिए मिल गई बड़ी सजा

Updated on 08-04-2025 04:45 PM
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी ने सोमवार को खेला गया यह मैच 12 रन से जीता था। पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल की ओर से कहा गया है, ‘आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ आरसीबी की टीम अभी छह अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसका अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।
मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरसीबी ने सोमवार को खेला गया यह मैच 12 रन से जीता था। पाटीदार ने 32 गेंद पर 64 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। आईपीएल की ओर से कहा गया है, ‘आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.2 के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था और इसलिए पाटीदार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’ आरसीबी की टीम अभी छह अंक लेकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसका अगला मैच 10 अप्रैल को बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।
गावस्कर ने कहा,‘कप्तान के रूप में पाटीदार सहज नजर आते हैं। उनकी टीम ने 17 वर्षों में खिताब नहीं जीता है और अब उसके खिलाड़ी समझते हैं कि जीतने के लिए क्या करने की जरूरत है। एक सहज और संयमित कप्तान के साथ टीम के साथ जुड़े अन्य लोग भी अपना पूरा योगदान दे रहे हैं।’ गावस्कर ने आरसीबी के मेंटर (मार्गदर्शक) दिनेश कार्तिक की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘उसके पास कई सीनियर लोग हैं जो हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। उसके पास मजबूत सहयोगी स्टाफ है। उसके सहयोगी स्टाफ में दिनेश कार्तिक जैसा व्यक्ति है जिनके प्रभाव के बारे में लोग पर्याप्त बात नहीं करते हैं।’
गावस्कर ने कहा, ‘दिनेश कार्तिक उस तरह का व्यक्ति है जो युवा खिलाड़ियों के साथ समय बिताता है। उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें इनपुट देता है। रजत भाग्यशाली है कि उसे एक ऐसी टीम मिली है जो सफलता के लिए भूखी है।’ पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि विराट कोहली की लंबे शॉट खेलने की इच्छा ने उन्हें और भी बड़ा खतरा बना दिया है। उन्होंने कहा, ‘कोहली इस बार शुरू से ही लंबे शॉट खेलने का इरादा रखता है। पहले वह अपनी पारी में बाद में इस तरह के शॉट खेलता था लेकिन अब वह पहली गेंद से जोखिम लेना चाहता है और इससे बहुत बड़ा अंतर आ रहा है।’
गावस्कर ने मुंबई इंडियंस के खराब फॉर्म में चल रहे सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा से भी अपने शॉट चयन पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘जब वह पावर प्ले में आउट हो जाता है, तो दुख होता है। फिर चाहे वह मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा हो या भारत के लिए। मुझे लगता है कि उसके शॉट चयन में थोड़ा सुधार की जरूरत है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.