'अंधे भी इतने अंधे नहीं होते', सोनम वांगचुक के लिए फटा अनुराग कश्यप का कलेजा- ये सरकार राक्षसों से भी बदतर

Updated on 16-07-2026 12:15 PM
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता जताई है। जीनत अमान से लेकर सोनी राजदान, अभय देओल, पूजा बत्रा, शबाना आजमी और ओमी वैद्य के अलावा रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह और स्वरा भास्कर ने भी सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी सोनम वांगचुक के सपोर्ट में आए हैं, और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी इतनी गहरी है कि वो उनकी किसी की जान लेने की नीयत साफ साबित करता है।

सोनम वागंचुक नीट पेपर लीक में धांधली और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे हैं। वहीं, इसे लेकर कॉकरोच जनता पार्टी जंतर-मंतर पर पिछले 25 दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रही है। लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई है, और इसे देख अनुराग कश्यप ने कहा है कि 'अब हद हो रही है।'

अनुराग कश्यप का सोनम वांगचुक पर पोस्ट

अनुराग कश्यप ने 15 जुलाई को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक के सपोर्ट में लिखा और सरकार पर भी धावा बोला। उन्होंने लिखा, 'एक समय था जब भूख हड़ताल का कोई मतलब हुआ करता था। लोग यूं ही भूख हड़ताल पर नहीं बैठते। यह सच में चिंता की बात है, जब सिस्टम लोगों की जिंदगी के प्रति इतना बेपरवाह हो जाता है। सिर्फ वही इंसान ऐसा करने की हिम्मत रखता है जो दूसरों का दर्द समझता हो और सच और न्याय में विश्वास रखता हो।'

'सत्ता में बैठे लोगों की चुप्पी किसी की जान लेने की मंशा का सबूत'

अनुराग कश्यप ने कहा कि वह सोनम वांगचुक की तरह अनशन नहीं कर सकते क्योंकि वह इतने दिलेर नहीं, पर उनके साथ जरूर खड़े हैं। उन्होंने लिखा, 'सोनम वांगचुक जो कर रहे हैं, उसे करने की हिम्मत मुझमें नहीं है। लेकिन सत्ता में बैठे लोगों की खामोशी इतनी गहरी है कि यह उनके गुनाह और उनकी जान लेने की मंशा का सबूत है। मैं सोनम वांगचुक जैसे बहादुर इंसान के साथ खड़ा हूं।'

सरकार को घेरा- ये जानवर और राक्षसों से भी बदतर आदमखोर

अनुराग कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें सरकार को घेरते हुए तीखे शब्दों में लिखा, 'बहरे भी इतने बहरे नहीं होते, और अंधे भी इतने अंधे नहीं होते। जानवर और राक्षसों के दिल भी इतने पत्थर नहीं होते। ये उनसे भी बदतर आदमखोर हैं। चुप रहने में शर्म आने लगी है।'

सोनम वांगचुक की सरकार से मांगें

बता दें कि सोनम वांगचुक 6 जून 2026 को जंतर-मंतर पहुंचे थे। वहां वह कॉकरोच जनता पार्टी के साथ एकजुट हुए और नीट पेपर लीक में धांधली के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए विरोध-प्रदर्शन शुरू किया। वांगचुक ने सरकार के सामने दो मांगे रखीं- एक तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और दूसरा लद्धाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग। वांगुचक ने कहा था कि अगर सरकार ने इनमें से एक भी मांग मान ली, तो वह अनशन खत्म कर देंगे। लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा। सोनम वांगचुक का पिछले 18 दिनों में 8.5 किलो वजन घट चुका है। डॉक्टर्स लगातार उन्हें चेक कर रहे हैं। हर कोई इसी कोशिश में है कि सोनम वांगचुक को कुछ न हो, वह अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.