हर दिन एक जैसा नहीं होता... लड़ाई के लिए तैयार है ओमान, कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी सीधी चुनौती

Updated on 05-06-2024 01:57 PM
बारबाडोस: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच ओमान के खिलाफ खेलना है। यह मुकाबला बुधवार को है लेकिन भारतीय समय अनुसार गुरुवार की सुबह खेला जाएगा। ओमान की टीम एक मुकाबला खेल चुकी है। नामीबिया के खिलाफ उसे सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच से पहले ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने ऑस्ट्रेलिया टीम की क्षमता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।

ओमान के कप्तान ने क्या कहा?

इस मैच से पहले ओमान के कप्तान आकिब इलियास ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के अच्छे टेक्निक वाले खिलाड़ी ही नहीं हैं। उन्होंने मैच से पहले कहा, 'ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास पहले स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे कुछ खिलाड़ी थे जिनकी टेक्निक अच्छी थी। लेकिन अब उनके पास ऐसे ज्यादा खिलाड़ी नहीं हैं। अब वह बड़ा शॉट देखने को देखते हैं। वह सिर्फ छक्के मारने जाते हैं।'

नामीबिया मैच जैसी विकेट की उम्मीद

ओमान के कप्तान इलियास उम्मीद कर रहे हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में विकेट वैसी ही हो जैसी नामीबिया वाले मैच में थी। उन्होंने कहा- हर दिन एक जैसा नहीं होता और अगर हमें नामीबिया के खिलाफ जैसा विकेट मिलता है तो शायद यह उनके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ठीक वैसे ही जैसे आपने देखा कि पीएनजी के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए यह कितना मुश्किल था। टीम में सबसे बड़े हिटर होने के बावजूद उन्हें 130 के करीब के लक्ष्य का पीछा करने में संघर्ष करना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.