जनता की हर मांग पूरी की जाएगी : विधायक

Updated on 06-05-2025 11:29 AM
महासमुंद। सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत समाधान शिविर का आगाज आज जिले के विकासखंड पिथौरा अंतर्गत ग्राम गोपालपुर हाई स्कूल भवन, बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोमाखान, महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी एवं नगरीय निकाय तुमगांव वार्ड क्रमांक 14 में हुआ। समाधान शिविर के पहले दिन विधायकगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सहित आला अधिकारी शिविर में शामिल हुए। बिरकोनी शिविर में 12 ग्राम पंचायतों से कुल 11639 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसका निराकरण किया गया। यहां मांग के 11558 एवं शिकायत के 81 आवेदन प्राप्त हुए थे।

महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी में आयोजित समाधान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, जनपद सदस्य विजयलक्ष्मी जांगडे़, सरपंचगण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा कार्यक्रम में मौजूद थे।

शिविर में मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि संवाद से समाधान तक शिविर के उद्देश्य से आयोजित शिविर में जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार वंचितो और अंतिम छोर के व्यक्तियों को शासन की प्रमुख योजनाओं से जागरूक कर उन्हें लाभान्वित कर रही है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। शिविर में श्री सिन्हा ने विभागीय योजना स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉल प्रभारी और हितग्राहियों से चर्चा कर योजना का लाभ देने के निर्देश दिए।

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला गैस योजना आदि का लाभ शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दिलाने के लिए सरकार कमर कसी है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे का कार्य 15 मई तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी की हर कच्चे छत वाले परिवार को पक्का छत मुहैय्या कराया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत पुनः पोर्टल खुलने पर छूटे हुए का नाम जोड़ा जाएगा। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि महासमुंद क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि महासमुंद में इंग्लिश मीडियम महाविद्यालय का निर्माण जल्द होगा। बीटीआई रोड में गौरव पथ का टेंडर हो गया है। वहीं महासमुंद से तुमगांव तक के चौड़ीकरण के लिए टेंडर का कार्य प्रक्रिया में हैं। अंचल में खाद की दिक्कत न हो इसलिए बड़े गोदाम बनाए जा रहे हैं। किसान साथियों को राज्य बीज निगम से ट्रैक्टर खरीदने पर छूट दी जाएगी। उन्हांने कहा कि विष्णु के सुशासन में जनता की हर मांग पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं। इस अवसर पर शिविर में आए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अभिनंदन पत्र, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड एवं पौध वितरण भी किया गया।

शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य समस्या के निदान के लिए है। अधिकारी जनता की हितों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यहां विभागीय स्टॉल भी लगाए गए हैं जहां योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रतानुसार लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों को भी इस शिविर में सुलझाया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की भी अपील की। शिविर में प्रकाश शर्मा, मुन्ना साहू, बिरकोनी सरपंच चंदन चंद्राकर, तुला साहू, तेजेन्द्र शर्मा, जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद थे।

गोपालपुर शिविर में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए

विकासखण्ड पिथौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर हाई स्कूल भवन में आयोजित समाधान शिविर में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह शामिल हुए। इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई और आम जनता से समस्याओं के समाधान के बारे भी जानकारी ली। शिविर में विधायक श्री अग्रवाल ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर शिविर में आए ग्रामीणों को मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत अभिनंदन पत्र, राशन कार्ड प्रदाय किया गया। इसी तरह तुमगांव और कोमाखान में आयोजित शिविर में जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण पहुंचे।

ज्ञात है कि सुशासन तिहार का तीसरा और अंतिम चरण 5 मई से 30 मई तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 49 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 6 मई 2025 को विकासखंड बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेकेरा एवं सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केंदुवा में शिविर आयोजित होगा। 7 मई  को नगरीय निकाय महासमुंद अंतर्गत टॉऊन हॉल वार्ड नम्बर 06 महासमुंद में समाधान शिविर का आयोजन होगा। इसी तरह 8 मई को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेमचा हाई स्कूल में, 9 मई को पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पेण्ड्रावन पूर्व माध्यमिक शाला भवन, बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बड़ेसाजापाली हाई स्कूल परिसर, बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया, सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत छुईपाली मिडिल स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.