तस्कीन की नई छत पर गिर रही हर बूंद होगी सुरक्षित

Updated on 22-06-2025 07:01 PM

कोरिया। जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना चाहें कर सकते हैं ऐसी ही सकारात्मक खबर कोरिया जिले से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा जारी मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून ने कोरिया जिले में जल संरक्षण हेतु एक नया मानक तैयार कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य का सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती तस्कीन खातून ने बड़े शहरों में अपनाई जाने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्वयं अपने नव निर्मित आवास पर बनवा लिया है।

कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून को गत वर्ष अपना पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्रदान किया गया। इन्होंने अपनी कमाई हुई कुछ रकम के साथ अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर लिया है। इसके बाद आवास निर्माण में बची हुई सामग्री टूटी हुईं ईंट आदि से सोखता पिट बनवाया और नए आवास की छत के पानी की निकाशी को पाइप के माध्यम से सोखते गड्ढे तक जुड़वा लिया है।

क्या कहती हैं हितग्राही तस्कीन

जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे अभियान से हमने प्रेरणा ली, जब तक हम सभी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगे तब तक मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण का काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हमने कलेक्टर कोरिया की अपील पर अपने नए आवास में जल संरक्षण हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लिया है और मै आग्रह करती हूं कि सभी अपने छत में गिरने वाली हर बूंद को बचाएं।

कलेक्टर कोरिया

श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सोरगा ग्राम पंचायत में श्रीमती तस्कीन खातून के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल आने वाले समय में कोरिया को जल संरक्षण हेतु एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.