दुनिया की हर मर्सिडीज कार का है भारत के साथ नाता, जानिए कंपनी के चेयरमैन ने क्यों कहा ऐसा!

Updated on 20-01-2023 07:14 PM
नई दिल्ली: ऑटो सेक्टर (Auto Sector) में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है। भारत में बनी गाड़ियां दुनियाभर में धूम मचा रही हैं। साथ ही भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो मार्केट बन गया है। उसने हाल में जापान को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया है। यही वजह है कि दुनिया की दिग्गज ऑटो कंपनियां भारत पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। जर्मनी की दिग्गज ऑटो कंडपनी मर्सिडीज बेंज के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन और सीईओ ओला कैलेनियस (Ola Kallenius) का कहना है कि दुनिया की कार इंडस्ट्री का भविष्य भारत पर टिका है। उन्होंने कहा कि भारत में जो टेक्नोलॉजी विकसित की जा रही है, उसका दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहा है। दुनिया में जहां कहीं भी मर्सिडीज की कारें बिक रही हैं, उनमें भारत का टच है।
मर्सिडीज की पहले गैर-जर्मन सीईओ और चेयरमैन कैलेनियस ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि कार इंडस्ट्री में अगले फेज की ग्रोथ और इनोवेशन के लिए भारत सबसे अहम है। कार इंडस्ट्री भविष्य भारत पर टिका है। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज के लिए भारत दुनियाभर में सबसे तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक है। मर्सिडीज भारत में प्रीमियम कार बनाने की शुरुआत करने वाली पहली कंपनी थी। भारत में पिछले साल करीब 38 लाख कारें बिकीं। इनमें से एक फीसदी अपर-प्रीमियम कैटगरी की कारें थीं। इस सेगमेंट में मर्सिडीज लीडर है। भारत लगातार समृद्ध हो रहा है और भविष्य भारत का है। इसका फायदा मर्सिडीज को भी मिलेगा।

हर तरफ भारत का जलवा

बेंगलूरु में मर्सिडीज का इनोवेशन सेंटर है। इसके बारे में कैलेनियस ने कहा कि कंपनी की कई नई टेक्नोलॉजी बेंगलूरु में डिजाइन की गई है। वहां शानदार काम हो रहा है। 26 साल पहले जब हमने भारत में एंट्री मारी थी तब ऑटो इंडस्ट्री में भारत का ज्यादा नाम नहीं था। अब हमारा भारत से गहरा नाता जुड़ गया है। यहां विकसित की जा रही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल दुनियाभर में हमारी गाड़ियों में हो रहा है। बेंगलूरु सेंटर की हमारे लिए कितनी अहमियत है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि दुनियाभर में कहीं भी बिकने वाली गाड़ी में आपको भारत का टच मिलेगा।

यह पूछने पर कि वह दुनिया की सबसे मूल्यवान ऑटो कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के बारे में क्या सोचते हैं, कैलेनियस ने कहा कि वह दूसरे लोगों पर टिप्पणी नहीं करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह एक विजिनरी हैं और उन्होंने ऑटो इंडस्ट्री में बदलाव की रफ्तार तेज की है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि भविष्य इलेक्ट्रिक कारों का है। इसलिए 2019 में हमने इस दिशा में काम करना शुरू किया था। साल 2025 के बाद हमारी सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक होंगी। हम इलेक्ट्रिक फर्स्ट से इलेक्ट्रिक ऑनली की दिशा में बढ़ रहे हैं।

दोगुनी हो जाएगी बिक्री

मर्सिडीज बेंज ने पिछले साल भारत में रेकॉर्ड 15,822 गाड़ियां बेची थीं। यह 2021 के मुकाबले 41 फीसदी अधिक है। अभी देश के लग्जरी कार मार्केट में इस जर्मन कंपनी की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। कैलेनियस ने दावा किया कि अगले कुछ साल में भारत में कंपनी की बिक्री दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने कहा, 'इंडियन मार्केट हमारे लिए अहम है। यहां काफी संभावनाएं हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर में हमारी स्ट्रैटजी में भारत की अहम भूमिका है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.