हर कार्यालय को ई-ऑफिस में करना होगा काम : कलेक्टर

Updated on 06-08-2025 12:33 PM

बिलासपुर।  कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने टीएल बैठक में राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में ई-ऑफिस, अटल मॉनिटरिंग ऐप, जनदर्शन, राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष, स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, खाद-बीज की समीक्षा, हर घर तिरंगा अभियान सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय में ई-ऑफिस योजना में एक सप्ताह के भीतर प्रगति लाने कहा है। बैठक में नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत  संदीप अग्रवाल, एडीएम  शिवकुमार बनर्जी सहित सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप ई-ऑफिस योजना का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है। योजना के तहत फाईलें कागजी दस्तावेज के रूप में नहीं बल्कि पेपरलेस फॉर्म में डिजीटली अधिकारियों एवं कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर ऑफिस को ई-फाईल पर काम करना होगा। इसे हम कभी भी ऑनलाईन मोड में देख सकते है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर इसमें प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकाय के सीएमओ को निर्देश दिए कि उनके निकायों में पेयजल, साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ यह सुनिश्चित करेंगे की प्रापर्टी टैक्स शत प्रतिश लिया जाए।     

कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों की मॉनिटरिंग करते हुए जहां-जहां सड़क खराब है उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने जनदर्शन और समय सीमा के पत्रों को प्राथमिकता से निराकृत करने कहा। उन्होंने कहा कि जनदर्शन लोगों की अपेक्षाओं का केन्द्र होता है। जनदर्शन कार्यक्रम शासन की लोगों से सीधे संवाद की एक मजबूत कड़ी है। कलेक्टर ने रजत जयंती वर्ष के लिए भी आवश्यक तैयारी करने कहा। परीक्षा केंद्रों में दीवार घड़ी लगाने के निर्देश दिए। घड़ी का समय मिलान भी सुनिश्चित करने भी कहा ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार का दिक्कत न हों। बैठक में कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग ऐप की भी समीक्षा की। 

        


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.