जनहित के हर पैसे का हो सही उपयोग, काम हो गुणवत्तापूर्ण : ज्योत्सना महंत

Updated on 19-09-2025 12:10 PM

कोरिया । कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न हुई। सांसद महंत ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं, लेकिन योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी अधिकारियों की होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक-एक रुपये का सही उपयोग हो तथा सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ हों, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

’ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर’

सांसद महंत ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं और अपने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से रखें। स्कूल, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का नियमित निरीक्षण कर समस्याओं की सूची बनाकर सम्बंधित अधिकारियों व कलेक्टर को दें, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके।

’जल जीवन मिशन पर असंतोष’

बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि इसी तरह की कार्यशैली रही तो समय पर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना कठिन होगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिए।

’नवाचारों की सराहना’

सांसद श्रीमती महंत ने गर्भवती महिलाओं को कोरिया मोदक लड्डू वितरण की पहल की सराहना की और कहा कि इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। उन्होंने इसे उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।

’अनिवार्य हेलमेट और पेट्रोल पंप नियम’

सांसद श्रीमती महंत ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक  रवि कुमार कुर्रे को निर्देश दिया कि जिले में दोपहिया चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए। साथ ही पेट्रोल पंपों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि बिना हेलमेट के किसी चालक को पेट्रोल न दिया जाए।

’प्रशासन ने दी योजनाओं की जानकारी’

कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने सांसद को जिले में चल रहे अभियानों व नवाचारों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान और आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए शिविर व डोर टू डोर अभियान चलाकर करीब 25 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष  मोहित राम पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, विधायक प्रतिनिधि  राम प्रताप मरावी, अपर कलेक्टर  सुरेन्द्र वैद्य,  डीडी मंडावी, संयुक्त कलेक्टर  अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.