जिनवाणी का हर शब्द है भगवान : उपाध्याय मनीष सागरजी महाराज

Updated on 15-07-2025 11:15 AM

रायपुर। परम पूज्य उपाध्याय प्रवर युवा मनीषी श्री मनीष सागरजी महाराज ने सोमवार को चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला में मनुष्य भव के महत्व को समझकर जन्म-जन्म के भटकाव  से बचने का चिंतन दिया। उपाध्याय भगवंत ने कहा कि आपको जिनवाणी ही इस मनुष्य भव से पार लगा सकती है। जिनवाणी में प्रत्येक शास्त्र और प्रत्येक शास्त्र का शब्द भगवान ही है। इसमें भगवान बनने का मार्ग दिया गया है और यह हमारे लिए असीम उपकारी है। टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय भगवंत ने कहा कि ये जिनवाणी समुद्र है।

हमें इस समुद्र की गहराई में गोता लगाकर जीवन की दुर्लभता समझनी है। पूरी जिनवाणी में दो ही चीज समझने योग्य है - पहली लक्ष्य और दूसरी उस तक पहुंचने का मार्ग। हमें समझना है कि कैसे आत्मा इस संसार समुद्र को पार करेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराध्ययन सूत्र में प्रभु की वाणी है और उनके बताए मार्ग है। हमें तथ्य और कथ्य को अपने जीवन में उतारना है। जीवन क्षणिक है, जीवन का भरोसा नहीं। बचपन आया, आपने देखा। युवावस्था आई, आप देख रहे हो लेकिन कल क्या हो पता नहीं।

हमें इस जीवन में कुछ ऐसा करना है जिससे हम दूसरों के लिए प्रेरणा बन सके। हम न जाने किस भव में क्या थे। न जाने कितने रूप में भटकने के बाद हमें यह जीवन मनुष्य भव मिला है। ये मनुष्य पाना इतना आसान नहीं। इसका महत्व समझना होगा। आज मनुष्य बहुत अहंकार में रहता है। हमने अनंत बार मनुष्य भाव प्राप्त किया है लेकिन भटकते ही रहे। इस भटकाव के चक्र को तोड़ना है। इस चातुर्मास में हम मनुष्य भव को सुधारने का प्रयास करेंगे। जो ये सोचते रहेंगे कि आगे कर लेंगे,ये सोचते सोचते ना इस मनुष्य भव को भी गवा देंगे। उपाध्याय भगवंत ने कहा कि हर प्राणी को जीने की ताकत को उसका कर्म देता है।

आज सभी को मौका मिला है जाग सको तो जाग जाओ पांच इंद्रियों और मनुभाव का उपयोग करके धर्म ध्यान और सत्संग में जाकर आत्मा की पहचान करें। क्या पपकारी है, क्या पुण्यकारी है और क्या मुक्तिकारी है, यह ज्ञात होगा कि मनुष्य भव को कैसे सुधारना है तभी भव भव का भटकाव बंद होगा। आपको देव,गुरु और धर्म मिला है। उत्तम कुल मिला है। हमेशा चिंतन करें कितने कितने स्वरूपों में भटकने के बाद मनुष्य भव कितने मुश्किल से प्राप्त हुआ है। अब इसे सुधारना है या इसी में पड़कर गवना है, यह निर्णय आपको स्वयं लेना होगा,यह चिंतन सभी को करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.