सभी की एक्सपायरी डेट होती है महागठबंधन में घमासान के बीच नीतीश के करीबी मंत्री का ये फेसबुक पोस्ट वायरल

Updated on 10-07-2023 01:36 PM
पटना: बिहार में क्या फिर कोई नया खेला होने की तैयारी है? महागठबंधन (Bihar Mahagathbandhan) में बीते कुछ दिनों से जारी घमासान के बाद लगातार ये सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, सत्ताधारी गठबंधन के दोनों ही प्रमुख दल इस मुद्दे पर अभी तक सीधे तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे। जेडीयू हो या आरजेडी, दोनों ही खेमा सबकुछ ठीक होने का दावा कर रहा, लेकिन गाहे-बगाहे कुछ ऐसा अपडेट सामने आ रहा जिससे सवाल उठ ही जाते हैं। फिर ये चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि नीतीश कुमार के करीबी नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी (Bihar Minister Ashok Choudhary) ने एक फेसबुक पोस्ट किया। उनका ये पोस्ट मौजूदा परिदृश्य में बेहद अहम माना जा रहा।

अशोक चौधरी का मैसेज किसके लिए

जेडीयू नेता और बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कुछ घंटे पहले ही ये फेसबुक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि ताकत, सत्ता, जवानी कुछ भी स्थायी नहीं, सभी की 'एक्सपायरी डेट' होती है। विनम्र रहें।' उन्होंने एक शेर की तस्वीर शेयर करते हुए ये बात कही। साथ ही लिखा कि 'जब तक आप हैं विनम्र रहें, जिससे मिलें उसको मुस्कान याद रहे और जिनसे मिलना हो उन्हें आपका इंतजार रहे।'

विनम्र रहें- नीतीश के मंत्री ने क्यों लिखा ऐसा

अशोक चौधरी के इस पोस्ट के बाद सवाल उठ रहे कि आखिर उन्होंने किसके लिए विनम्र रहने की बात कही है। यही नहीं उनकी ये लाइन भी अहम है कि 'सभी की एक्सपायरी डेट होती है'। बूढ़े शेर के जरिए इशारा किसकी तरफ है। अशोक चौधरी का ये पोस्ट मौजूदा सियासी हालात पर बेहद अहम माना जा रहा।

चंद्रशेखर का अफसर संग विवाद और चढ़ा सियासी पारा

जिस तरह आरजेडी नेता और नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का अफसरों से विवाद सामने आया। फिर आरजेडी-जेडीयू में घमासान सामने आया। माना जा रहा कि अशोक चौधरी अपने पोस्ट से इशारों में आरजेडी को मंत्री को कहीं न कहीं विनम्र रहने की मैसेज दे रहे हैं। देखना होगा कि अशोक चौधरी का ये कमेंट सियासी गलियारे में क्या असर छोड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.