जल गुणवत्ता के प्रति सभी को जागरूक रहने की जरूरत : जिला समन्वयक
Updated on
12-06-2023 09:05 PM
बलौदाबाजार। जल गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम भालूकोना में संपन्न हुई। जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। जल बहिनियां एफटीके के माध्यम से ग्राम के जल स्रोतों का मानसून के पूर्व व मानसून के पश्चात् जल परीक्षण करती हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जल गुणवत्ता परीक्षण के कार्य को सघन रूप से चलाते हुए जल गुणवत्ता निगरानी एवं गुणवत्ता प्रबंधन की व्यवस्था मजबूत करना है।
जिला समन्वयक राजकुमार कोशले ने कहा कि जल गुणवत्ता पर सबको जागरूक होने की आवश्यकता है। शुद्ध व स्वच्छ जल का उपयोग करें इस बात को समझें कि पानी में किस तत्व का क्या महत्व है। इस प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दिया कार्यक्रम में समन्वयक राजकुमार कोशले ने जल जीवन मिशन के प्रमुख उद्देश्य एवं जल गुणवत्ता, रख रखाव के बारे विस्तारपूर्वक बताया गया। गांव में तकनीकी कौशल को समृद्ध करने के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण अति आवश्यक है तथा आप सबकी सहभागिता उससे भी ज्यादा महत्व रखते हैं क्योंकि आपके द्वारा गांव में नल जल कनेक्शन की मरम्मत के साथ साथ जल प्रबंधन व जल संवर्धन करने के लिए आम जन को प्रेरित करना भी है। इस क्रम में मास्टर ट्रेनर धनाऊ दास गेरवाल के द्वारा पाईप की गुणवत्ता, कंट्रोल फीलो वलवा, पैनल बोर्ड, समर्सीबल पंप आदि सभी आवश्यक जानकारी जल जीवन मिशन के संबंध को हितग्राहियों से साझा किया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के अन्तर्गत संदेश रैली में बैनर व स्लोगन जय जय, जय जय, जय जोहार ..पानी पहुचाबो कुरिया-कूरिया के माध्यम से प्रतिभागियों के साथ गांव के लोगो में जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान विभागीय सदस्य उपस्थित रहे।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…