समाज के प्रति अपने दायित्वों निर्वहन करते हुए सभी करें पौधरोपण : कलेक्टर

Updated on 14-06-2025 01:13 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पौधरोपण के संबंध में चेम्बर ऑफ कामर्स, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजसेवी संस्थाओं की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत बारिश के मौसम में सघन पौधरोपण किया जाना है। समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए हम सभी को पौधरोपण करना है। पौधरोपण का यह कार्य स्वैच्छिक है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस कार्य में सभी की सहभागिता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवी संस्थाएं पौधरोपण के लिए रोड के किनारे स्थान का चिंहाकन करे। शासकीय भूमि पर फेंसिंग कराते हुए पौधरोपण का कार्य करें। इस अभियान के तहत एक दुकान एक पेड़ या एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान के अंतर्गत पौधे लगा सकते है। उन्होंने कहा कि शहर में 22 गार्डन एवं 53 तालाब है। यहां पौधरोपण करने से पौधों का संरक्षण, संधारण एवं देखभाल अच्छी तरह हो सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौशाला एवं चारागाह में पौधरोपण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा के लिए बाऊंड्रीवाल एवं फेंसिंग जरूरी है। पौधरोपण करते समय पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के मौसम में जल संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास करना है। इसके लिए आधुनिक तरीकों का उपयोग करते हुए बोरवेल रिचार्ज साफ्टसैंट फिल्टर तथा पर्कोलेशन टैंक में इंजेक्शन वैल के निर्माण से भू-जल के स्तर में वृद्धि का उपयोग करना है। नये तकनीक को अपनाकर भू-जल रिचार्ज करने के कार्य में गति लाने की आवश्यकता है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर तरीके से पौधरोपण करना है। ऐसे क्षेत्रों में फलदार पौधों का रोपण किया जाना है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधरोपण करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विगत वर्ष फलदार पौधरोपण किए जाने से ग्राम पंचायतों को आमदनी हो रही है। इस अवसर पर चेम्बर ऑफ कामर्स के  तरूण लहरवानी, उदयाचल से  अशोक मोदी, सृजन समाजिक संस्था, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ, चक्रधर कल्याण केन्द्र, लोक शक्ति समाज सेवी संस्था डोंगरगांव, अभिलाषा संस्था राजनांदगांव, विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी, साईट सेल्र्स, साईट सेवर्स, द क्रिश्चयन फेलोशिप, जनकल्याण समाजिक संस्था, शिवेन्द्र सहयोग जनकल्याण संस्था, समता जनकल्याण समिति, माँ बम्लेश्वरी समिति, संस्कारधानी सेवा संस्थान सहित अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.