2047 तक भारत को विकसित बनाने के उद्देश्य से सभी मिलकर कार्य करेंः सतीश चंद्र दुबे

Updated on 01-07-2025 01:08 PM

कोरबा। भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री  सतीश चंद्र दुबे आज कोरबा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने एशिया की सबसे बड़ी कही जाने वाली कोयला खदान का व्यू पॉइंट से निरीक्षण किया और एसईसीएल के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा श्रमवीरों को संबोधित किया।

श्री दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि यह वही खदान है, जिसने देश को अंधेरे से उजाले की ओर अग्रसर किया। उन्होंने कहा, “पहले बिजली देखने को लोग तरसते थे, आज काम करने वाली सरकार ने 22-23 घंटे बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की है। यह कोयला खदानें ऊर्जा के साथ-साथ विकास की किरण भी लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि एसईसीएल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष कार्य किया जा रहा है। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जितने पेड़ हमने काटे हैं, उससे अधिक पौधे लगाए जाएं।

राज्य मंत्री श्री दुबे ने कहा कि कोल खदानों के साथ-साथ अब दुर्लभ खनिजों की खोज में भी सफलता मिलने पर भारत वैश्विक स्तर पर और मजबूती से उभरेगा। उन्होंने अधिकारियों और संविदा कर्मचारियों की संयुक्त भूमिका की सराहना की और कहा कि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया अनुकूल वातावरण इस दिशा में सहयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि 2047 तक भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में हम सभी को साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश में हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंच रही है।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री दुबे ने खदान क्षेत्र की मेस में श्रमवीरों से भेंट कर उनके भोजन, भुगतान, चिकित्सीय सुविधाओं आदि की जानकारी ली और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के उत्साहवर्धन हेतु क्रिकेट एवं वॉलीबॉल खेलों में भी भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद  प्रतीक गांधी, कटघोरा विधायक  प्रेमचंद,  गोपाल मोदी, एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी, एवं बड़ी संख्या में श्रमवीर उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.