वार्डों में हो रहा ईवीएम डेमो प्रदर्शन

Updated on 03-02-2025 01:07 PM

रायगढ़ । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत रायगढ़ नगर निगम सहित समस्त नगरीय निकायों में ईवीएम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो आगामी 9 फरवरी 2025 तक चलेगा। जिसमें प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक नागरिकों को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की जानकारी दी जा रही है। ईवीएम जागरूकता अभियान के तहत रायगढ़ नगर निगम, नगर पालिका परिषद सहित सभी नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में प्रशिक्षित अधिकारियों द्वारा ईवीएम डेमो का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि जनसामान्य मतदान प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत हो सके। ईवीएम डेमो प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाना है। जिससे मतदाता निर्भीक और सटीक मतदान कर सकें।

नगरीय निकाय में ईवीएम से होगा मतदान

नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 11 फरवरी 2025 को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसके तहत समस्त नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान होगा। जिसमें पहले महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेल लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, इसकी पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा। जिसकी पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, जिसका तात्पर्य होगा मतदान संपन्न हुआ। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.