मतदाताओं को जागरूक करने वार्डों में किया जा रहा ईव्हीएम का प्रदर्शन

Updated on 04-02-2025 12:34 PM

धमतरी।  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत आगामी 11 फरवरी को जिले के नगरनिगम धमतरी सहित पांचों नगर पंचायतों में मतदाताओं द्वारा महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के लिए वोट डाला जाएगा। नगरीय निकायों में मतदाताओं को ईव्हीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया से अवगत कराने और उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से वार्डों में एक फरवरी से ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। आज नगरनिगम धमतरी के श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड, औद्योगिक वार्ड, चमेली चौक स्थित पुत्री शाला और दानीटोला वार्ड में ईव्हीएम का प्रदर्शन किया गया। ईव्हीएम के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में ईव्हीएम के माध्यम से वोट डाले जाएंगे, जिसमें कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट होगा। बैलेट यूनिट में ऊपरी हिस्से में महापौर और अध्यक्ष का सफेद रंग से प्रदर्शित होगा और नीचे पार्षद का गुलाबी रंग प्रदर्शित होगा। मतदाता महापौर, अध्यक्ष अथवा पार्षद में किसी को भी पहले अपना वोट दे सकता है। पहली बार ईव्हीएम का बटन दबाने पर छोटी बीप और दूसरी बार बटन दबाने पर लम्बी बीप की आवाज आएगी, तभी मतदान पूरा माना जाएगा। इसके साथ ही जिस वार्ड में पार्षद प्रत्याशियों की संख्या अधिक होगी, वहां एक अतिरिक्त बैलेट यूनिट मशीन लगाई जाएगी।

04 फरवरी को यहां होगा ईव्हीएम का प्रदर्शन-

04 फरवरी को गोकुलपुर वार्ड स्थित सत्संग भवन, सदर दक्षिण वार्ड स्थित रानी बगीचा रंगमंच, बांसपारा वार्ड में नंदी चौक और पोस्ट ऑफिस वार्ड में साई मंदिर के पास ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.