फायरिंग मामले में सलमान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड:सोमी अली ने कहा- बिश्नोई समाज इस गलती के लिए उन्हें माफ कर दे

Updated on 11-05-2024 01:19 PM

फायरिंग मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनका सपोर्ट किया है। उनका कहना है कि सलमान भी ये सारी चीजें डिजर्व नहीं करते हैं। सलमान ही क्या कोई इस तरह की कंडीशन का हकदार नहीं है। किसी दुश्मन के साथ भी इतना गलत ना हो, जितना सलमान के साथ हो रहा है।

सोमी ने आगे कहा कि बिश्नोई समाज के लोग सलमान की गलती को माफ कर दें, क्योंकि एक्टर से छोटी उम्र में गलती हुई थी।

बता दें, 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर दो लोगों ने फायरिंग कर दी थी। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे।

सलमान के साथ जो हो रहा है वो किसी दुश्मन के साथ ना हो
सोमी ने हालिया इंटरव्यू में सलमान से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड छोड़ने पर बात की। साथ ही उन्होंने सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ब्रेकअप के बाद मैं 24 साल की उम्र में अमेरिका वापस आ गई। यह बात किसी से छिपी भी नहीं है और मैं इसे बार-बार दोहराना भी नहीं चाहती हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘खासकर जो सलमान के साथ हो रहा है, वैसा किसी दुश्मन के साथ भी ना हो। इस तरह की स्थिति का कोई भी हकदार नहीं है। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। चाहे कुछ भी हुआ हो, जो बीत गया उसे बीत जाने देना चाहिए। मैं कभी नहीं चाहूंगी कि ऐसा कुछ किसी के साथ भी हो, चाहे वो सलमान हों, शाहरुख हों या मेरा पड़ोसी हो।’

‘उन्हें या उनके परिवार को ऐसा ना सहना पड़े’
​​​सोमी ने आगे कहा, ‘मैं कभी नहीं चाहूंगी कि सलमान या उनके परिवार को कोई दर्द सहना पड़े। जब मुझे और मां को इस घटना के बारे में पता चला तो हम हैरान रह गए। हम प्रार्थना करते हैं कि उन्हें कोई नुकसान ना हो और ना ही उनके परिवार को।’

सोमी ने बिश्नोई समाज से सलमान को माफ करने की अपील की
उन्होंने कहा, ‘हम सभी गलतियां करते हैं। जब तक आप जीवित हैं, तो गलतियां करेंगे ही। लेकिन अगर आप किसी को मारने की कोशिश कर रहे हैं या उस पर गोलियां चला रहे हैं तो आप बाउंड्री क्रॉस कर रहे हैं। किसी को भी कानून तोड़ने का अधिकार नहीं है।

मैं हंटिंग को सपोर्ट नहीं करती हूं, लेकिन यह घटना बहुत साल पहले हुई थी। 1998 में सलमान बहुत छोटे थे। मैं बिश्नोई समाज के लोगों से रिक्वेस्ट करती हूं कि वे इसे भूल जाएं और आगे बढ़ें। अगर उन्होंने (सलमान) कोई गलती की है, तो मैं उनकी तरफ से माफी मांगती हूं। उन्हें प्लीज माफ कर दें।’=

सोमी ने कहा, ‘अगर किसी को न्याय चाहिए तो उसे अदालत का रुख करना चाहिए। किसी की जान लेना उचित नहीं है। सलमान खान को नुकसान पहुंचाने से काला हिरण वापस नहीं आएगा।’

मैंने प्यार किया देखकर सलमान से शादी करना चाहती थीं सोमी
पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली अमेरिका में रहती थीं। वो फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ देखने के बाद सलमान से मिलने भारत आ गई थीं। उन्होंने फिल्म देखते ही फैसला कर लिया था कि वो एक्टर से शादी कर लेंगी। इंडिया आने के बाद वो सलमान के साथ कुछ समय रिश्ते में थीं, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.