आध्यात्मिकता के समावेश से प्रशासन में उत्कृष्टता लायी जा सकती है : ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी

Updated on 13-01-2025 03:44 PM

रायपुर।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा  विधानसभा रोड स्थित शान्ति सरोवर, रिट्रीट सेन्टर रायपुर में इस संस्थान के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसपास के शहरों से आए हुए प्रशासक प्रभाग के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ नई दिल्ली की कार्यक्रम संयोजिका ब्रह्माकुमारी ख्याति दीदी और ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी, रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, रायपुर सर्कल के मुख्य वन सरंक्षक राजू अगासीमनी (आईएफएस), एडीशनल कलेक्टर विनय अग्रवाल, बिलासपुर के अपर कलेक्टर हर्ष पाठक, धमतरी सेवाकेन्द्र्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी और जगदलपुर की निदेशिका ब्रह्माकुमारी मंजूषा दीदी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

  नई दिल्ली से आयी प्रशासक सेवा प्रभाग की मुख्य फैकल्टी मेम्बर ब्रह्माकुमारी विधात्री दीदी ने कहा कि यदि प्रशासकों में आध्यात्मिकता का समावेश हो जाए तो प्रशासन को संवेदनशील और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है क्योंकि शासन की सबसे प्रमुख इकाई प्रशासक ही होते हैं। शासन की नीतियों और कार्यक्रमों को संचालित करने की मुख्य जिम्मेदारी इसी वर्ग पर होती है।

 रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने बतलाया कि आने वाले समय में रायपुर से अलग-अलग जिलों में प्रशासक वर्ग की सेवा के लिए अभियान (कैम्पेन) निकाला जाएगा जिसके लिए हैण्ड तैयार करना ही इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।

  एडीशनल कलेक्टर विनय अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय प्रशासन के क्षेत्र में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अगर जीवन में आध्यात्मिकता आ जाए तो वह आसानी से हर परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। अध्यात्म हमें हर परिस्थिति में शान्त रहना, तनाव में नहीं आना और निष्पक्ष होकर निर्णय लेना सिखाना है।

रायपुर सर्कल के मुख्य वन सरंक्षक राजू अगासीमनी (आईएफएस) ने कहा कि सुखी जीवन के लिए मन की शान्ति जरूरी है। प्रशासक को कई प्रकार के दबाव के बीच काम करना होता है। चुनौतियाँ कुछ भी हों लेकिन हमारा मन शान्त हो यह सीख हमें अध्यात्म से मिलती है। व्यक्तिगत जीवन में भी इसका असर पड़ता है।

बिलासपुर के अपर कलेक्टर हर्ष पाठक ने कहा कि अध्यात्म हमें सही निर्णय लेने में मदद करता है। ब्रह्माकुमारी संस्थान हमारी सोच को सकारात्मक  बनाने की शिक्षा प्रदान करती है। इससे हमारे शरीर और  आत्मा को शक्ति मिलती है। अन्त में उन्होंने प्रशिक्षण की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.