महिलाओं के लिए शानदार सरकारी स्कीम, मिलता है 7.5% ब्याज, आज ही खुलवा लें खाता

Updated on 28-04-2023 07:01 PM
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) गुरुवार को अचानक पोस्ट ऑफिस (Post Office) पहुंच गईं। बिल्कुल एक आम नागरिक की तरह। यहां उन्होंने एक खास स्कीम में खाता खुलवाया, जो केवल महिलाओं के लिए है। स्कीम का नाम है महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को पेश हुए बजट में इस स्कीम की घोषणा की थी। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate) एक वन-टाइम स्मॉल सेविंग स्कीम है। महिलाएं इस स्कीम में अकाउंट खुलवाकर अपनी बचत पर शानदार ब्याज कमा सकती हैं।

7.5 फीसदी ब्याज दर


महिला सम्मान बचत पत्र (MSSC) 2 वर्ष के लिए साल 2025 तक है। इस सेविंग स्कीम में 7.5 फीसदी का ब्याज मिलता है। महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में एक महिला या एक गर्ल चाइल्ड के नाम पर कोई भी इन्वेस्टमेंट कर सकता है।

कितना मिलेगा मुनाफा


महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में इन्वेस्टमेंट की अधिकतम लिमिट 2 लाख रुपये है। इस योजना में निवेशक को 7.5 फीसदी की फिक्स ब्याज दर से रिटर्न मिलता है। इस योजना में आपको एक साल में 15,427 रुपये का रिटर्न मिलेगा। दो साल में 32,044 रुपये का रिटर्न मिलेगा। इस तरह इस योजना में आपके 2 लाख रुपये का निवेश दो साल में 2.32 लाख रुपये हो जाएगा।

नहीं है कोई रिस्क


महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट में आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा समर्थित है। इसके अलावा इस योजना में आप आंशिक निकासी भी कर सकते हैं।

ये हैं चार्जेज


पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में फिजिकल रूप से एमएससीसी रिसिप्ट लेने के लिए आपके 40 रुपये का भुगतान करना होगा। आप ऑनलाइन रिसिप्ट लेते हैं, तो 9 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 100 रुपये के टर्नओवर पेमेंट पर 6.5 पैसे का शुल्क लगेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.