बालोद जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित किया जाएगा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा

Updated on 26-07-2025 01:00 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा पूरे राज्य की भाँति रविवार 27 जुलाई को बालोद जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में व्यापम द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक परीक्षा के आयोजन के लिए नोडल आब्र्जवर, समन्वयक आब्र्जवर, केन्द्र अधीक्षक आदि अधिकारी-कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा सभी परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी के अलावा परीक्षा केन्द्रों तक प्रश्न पत्र आदि को सुरक्षित पहुँचाने हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। कलेक्टर के निर्देशानुसार आज अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी  अजय किशोर लकरा एवं पुलिस नोडल अधिकारी एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। इन दोनों अधिकारियों ने परीक्षा कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परीक्षा के सफल आयोजन में अपनी बहुमूल्य भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नोडल आब्र्जवर, समन्वयक आब्र्जवर एवं केन्द्र अधीक्षकों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में अपर कलेक्टर  अजय किशोर लकरा ने कहा कि रविवार 27 जुलाई को जिले के 22 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित आबकारी परीक्षा में कुल 6500 अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

बैठक में  लकरा ने बताया कि आबकारी आरक्षक परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नकल आदि के प्रकरण पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु परीक्षार्थियों के गहन जाँच हेतु सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में दो घण्टा पूर्व पहुँचना अनिवार्य है। इस तरह से विद्यार्थियों को 09 बजे परीक्षा केन्द्रों में अनिवार्य रूप से पहुँचना होगा। इसी तरह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था के अंतर्गत साड़ी आदि विशेष पोशाक पहनकर आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व पहुँचना अनिवार्य है। जिससे उनकी सुरक्षा आदि की जाँच की प्रक्रिया सही तरीके से सुनिश्चित की जा सके।  लकरा ने बताया कि परीक्षा प्रारंभ होेने के आधा घण्टा पूर्व मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। बैठक में  लकरा ने परीक्षा कार्य से जुड़े अधिकारियों को आबकारी आरक्षक परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा जारी किए दिशा-निर्देशों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर ही परीक्षा की सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस नोडल अधिकारी एवं एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर ने व्यापम द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर परीक्षा के दौरान नकल एवं अवांछित गतिविधियों पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह उद्देश्य होना चाहिए कि परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित की जाए। जिससे कि योग्य एवं मेहनतकश अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.