आबकारी विभाग की कार्यवाही : 35 लीटर कच्ची महुआ शराब और लाहन 3 हजार किलो जब्त

Updated on 24-02-2024 04:55 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश और  उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता रायपुर अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सोनल नेताम  के मार्गदर्शन में सरसीवा के आबकारी टीम ने कच्ची महुआ और महुआ लाहन को जप्त किया। बकारी टीम को सूचना मिली कि ग्राम सलोनीकला सबरया डेरा में महानदी के किनारे भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है  तथा आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है l सूचना की  पुष्टि होने पर आबकारी टीम के साथ ग्राम सबरया डेरा में पहुंचे। महानदी के किनारे पानी में 02 सफेद रंग के डिब्बा में, प्रत्येक में 10 -10लीटर एवम 01नीले रंग के डिब्बा में 15 लीटर कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब को  जब्त किया गया l महुआ लाहन जो की जूट के बोरे के अंदर पालीथीन में भरकर एवम प्लास्टिक की झिल्ली में प्रत्येक में भरी 30-30 किलोग्राम के 100 नग कुल मात्रा 3000 किलोग्राम  को जब्त किया गया l कच्ची महुआ शराब को कब्जा में लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गयाl अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है l यह कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक  विपिन पाठक , सुरक्षा गार्ड लोचन साहू तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल  का विशेष योगदान रहाl



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.