आबकारी विभाग ने ढाबों में मारा छापा, अवैध शराब जब्त...

Updated on 18-03-2024 06:04 PM
महासमुन्द। अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध जिले में लगातार कार्यवाही जारी है। आचार संहिता लागू होने के पश्चात सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में कार्यवाही के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में स्थित द न्यू पंजाब ढाबा से खरीदी कराकर शराब विक्रय की पुष्टि होने पर संचालक राकेश मिश्रा उम्र 32 वर्ष के कब्जे की विधिवत तलाशी लिए जाने से 14 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की पाव कुल मात्रा 2.52 लीटर विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1) (ख) के तहत जमानतीय प्रकरण कायम किया गया।

इसी प्रकार सारंगढ़ मार्ग में स्थित नवागढ़ में संचालित द इंडियन ढाबा की विधिवत तलाशी लेने पर संचालक मुकेश साहू उम्र 26 वर्ष के कब्जे से मैजिक मोमेंट वोदका बोतल 5 नग मात्रा 3750 उस कीमत 4100 रुपए, मैकडॉवेल नंबर वन बोतल 5 नग मात्रा 3750 उस कीमत 3550 रुपए, बडवाइजर कैन बीयर 2 नग मात्रा 1000 उस कीमत 360 रुपए, सुपर जिप्सी व्हिस्की पाव 101 नग मात्रा 18180 उस कीमत 12120 रुपए, देशी मदिरा प्लेन पाव 98 नग मात्रा 17460 उस कीमत 7840 रुपए कुल जप्त मदिरा मात्रा 41.14 ली. कीमत 27970 रुपए की मदिरा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर मामला विवेचना में लिया गया।

उक्त कार्रवाई आबकारी मंडल प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज, आबकारी उपनिरीक्षक शिवशंकर के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक राज किशोर पांडे एवं समस्त आबकारी स्टाफ सरायपाली  उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.