उपार्जन केन्द्रों में समुचित व्यवस्था के साथ धान उठाव में लाए तेजी : कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

Updated on 23-12-2025 12:20 PM

मोहला। जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के वीसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने धान खरीदी की स्थिति, व्यवस्थाओं एवं उठाव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान खाद्य, सहकारिता, विपणन, मार्कफेड सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के साथ ही समय पर भुगतान तथा गुणवत्तायुक्त धान खरीदी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने धान का उठाव, भौतिक सत्यापन, पंजीयन की स्थिति, उड़नदस्ता की कार्यवाही, रकबा समर्पण एवं अवैध धान परिवहन पर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने धान उठाव के धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धान खरीदी केंद्र में धान जमाव की स्थिति निर्मित नही होनी चाहिए। उन्होने निर्देशों का सख्ती से पालन करने एवं प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण हेतु नियुक्त अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।

कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने धान खरीदी एवं रकबा समर्पण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने एक से दो टोकन के माध्यम से धान विक्रय करने वाले बड़े किसानों की समिति एवं ग्रामवार सूची तैयार कर उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी किसान अवैध तरीके से धान विक्रय न कर सके। इसके साथ ही जिले के छोटे किसानो की सूचीकरण कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धान विक्रय में सहयोग देने के निर्देश दिए गए, ताकि रकबा समर्पण में तेजी आ सके। इस दौरान उन्होंने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के मामलों में जारी निर्देशों के अनुसार लगातार कार्रवाई करने तथा प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.