राजस्व के पुराने नक्शों के नवीनीकरण में लाएं तेजी : कलेक्टर

Updated on 06-02-2024 05:11 PM

जगदलपुर। कलेक्टर विजय दयाराम के.ने कहा कि पिछले बंदोबस्त के पश्चात जिले में राजस्व रिकार्डों के पुराने नक्शों एवं चालू नक्शाशीट के अद्यतन कार्य सहित नवीनीकरण कार्य में अद्यतन प्रगति लाएं। साथ ही समय-सीमा के बाहर के राजस्व प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देवें। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि असीमांकित क्षेत्र, मसाहती-असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण कार्यों को सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने शासकीय प्रयोजन हेतु जगदलपुर शहर के समीपवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि चिन्हाकित किये जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्यवाही करें और ऐसे व्यक्तियों का बेदखली के साथ ही शास्ति वसूली हेतु सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की शीघ्र स्वीकृति देने पर जोर देते हुए प्रत्येक प्रकरणों का परीक्षण करने सहित आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भू-अर्जन के प्रकरणों पर मुआवजा निर्धारण में नियमों के पालन हेतु पूरी सजगता बरतने कहा। इस अवसर पर सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।  

कलेक्टर ने एसडीएम और कार्यपालक दंडाधिकारियों के कार्य क्षेत्र से संबंधित राजस्व के दर्ज, निराकृत और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की और लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अविवादित खाता विभाजन, भू-राजस्व के बकाया वसूली, न्यायालय में लंबित विवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन के लंबित प्रकरणों, शीर्ष बी 121, भूमि त्रुटि सुधार के कार्य, भूमि बंटन, शासकीय भूमि का अतिक्रमण को रोकने और जुर्माना वसूली, संहिता की धारा 107,16 (3)151 दांडिक प्रकरणों का निराकरण, असीमांकित क्षेत्र की सर्वेक्षण,मसाहती सर्वे, नक्शा नवीनीकरण, धारा 105 प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। बैठक में निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.