निरिक्षण के दौरान मिली एक्सपायर्ड सामग्री, दो दुकानों पर जुर्माना...

Updated on 18-04-2024 05:44 PM

सुकमा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरिस.एस एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुकमा लक्ष्मण तिवारी के निर्देशन पर नगर पालिका परिषद सुकमा अंतर्गत लगातार मिठाई दुकानों एवं किराना दुकानों का गुणवत्ता एवं साफ-सफाई के संबन्ध में निरीक्षण एवं किसी भी भोज्य एवं खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता अथवा साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर करवाई कर सख्त निर्देश दुकानदारों को दिया जा रहा है। इसी क्रम में 16 अप्रैल को तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एचआर गोंदे एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज नाग, खाद्य निरीक्षक अरविन्द ध्रुव एवं टीम के द्वारा नगर के किराना दुकानों का निरीक्षण किया तथा अवसान तिथि की जानकारी ली एवं सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे ग्राहकों को अच्छी गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्रियों का विक्रय करें। दुकानदारों को हिदायत दी गई की अवसान तिथि खत्म हो चुकी खाद्य सामग्रियों का विक्रय कतई नहीं करें।

दुकानदारों के द्वारा ग्राहकों को गुणवत्ताहीन खाद्य सामग्रियों की बिक्री करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान 2 दुकानों बसारत किराना स्टोर एवं  राठी मार्ट में भारी मात्रा में अवसान तिथि खत्म हो चुकी खाद्य सामग्री पाई गई। जिससे उक्त दुकानदारों पर 20 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया तथा नोटिस दिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि अगली बार एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाये जाने पर दुकान सील किया जायेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.