केरल के कासरगोड में धमाका, 150 घायल, 8 गंभीर:आतिशबाजी के दौरान पटाखा गोदाम तक चिंगारी पहुंची, इसी से ब्लास्ट हुआ

Updated on 29-10-2024 04:42 PM

केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकावु मंदिर में सोमवार रात करीब 12:30 बजे आतिशबाजी के दौरान एक ब्लास्ट हुआ। इसमें 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए। कासरगोड पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के लिए 1500 लोग जुटे थे। यहां आतिशबाजी की जा रही थी, जिससे उठी चिंगारी पटाखों के गोदाम तक पहुंची, जहां आग लगने से ब्लास्ट हो गया।

इस गोदाम में हजारों रुपए के पटाखे रखे थे। हादसे को लेकर मंदिर कमेटी के 2 मेंबर्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मंदिर कमेटी ने पटाखे जलाने और आतिशबाजी के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया था।

घायलों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया गया 

पुलिस ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया है। 3 गंभीर लोगों को परियारम मेडिकल कॉलेज और कई अन्य लोगों को मेंगलोर, कुन्नूर और कासरगोड के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कासरगोड के डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ, कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

CPI(M) विधायक बोले- छोटे पटाखे थे, जिससे चिंगारी निकली 

सत्ताधारी CPI-M विधायक एम. राजगोपाल ने घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने घटना के कारण जानने के लिए जिला कलेक्टर से भी बात की। राजगोपाल ने कहा- घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। पटाखे छोटे थे, लेकिन इन पटाखों की चिंगारी उस जगह पर गिरी, जहां अन्य पटाखे रखे गए थे। कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन ने भी घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की बात कही।

घायल महिला बोली- मंदिर में बहुत भीड़ थी 

हादसे में घायल हुई एक महिला ने कहा कि आतिशबाजी के दौरान बहुत भीड़ थी। ब्लास्ट के बाद सब लोग दूर भागने लगे। भागने के दौरान मैं और कई लोग गिर गए, जिससे मुझे चोटें आईं। मैं अपनी बहन के साथ मंदिर गई थी। उसे चोटें नहीं आईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.